21 to 25 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

21 to 25 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बिहार का राज्यपाल बनाया गया है?
A. आलोक चतुर्वेदी
B. अजीत कुमार
C. देवेन्द्र वर्गीज़
D. लालजी टंडन
Answer: D
विस्तार: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के अलावा राष्ट्रपति कोविन्द ने 6 अन्य राज्यों के राज्यपाल भी नियुक्त किए। उत्तर प्रदेश के बड़े भाजपा नेता लालजी टण्डन (Lalji Tandon) को बिहार (Bihar) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया, बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यदेव नारायण आर्य (Satyadev Narayan Arya) को हरियाणा (Haryana) का राज्यपाल, आगरा की महिला भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) को उत्तराखण्ड (Uttarakhand) का राज्यपाल, मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Ganga Prasad) को सिक्किम (Sikkim) का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय (Tathagat Roy) को मेघालय (Meghalaya) का राज्यपाल और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी (Kaptan Singh Solanki) को त्रिपुरा (Tripura) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर नया नाम क्या होगा जिसके बारे में राज्य के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने 21 अगस्त 2018 को घोषणा की?
A. अटल नगर
B. दीनदयाल नगर
C. रामपुर
D. बंधन नगर
Answer: A
विस्तार: पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नया रायपुर (Naya Raipur) नगर का नया नाम "अटल नगर" (Atal Nagar) किए जाने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री रमण सिंह (Raman Singh) ने 21 अगस्त 2018 को की।  नया रायपुर (Naya Raipur) छत्तीसगढ़ राज्य की नई विकसित प्रशासकीय राजधानी है जोकि राज्य की निवर्तमान राजधानी रायपुर (Raipur) से लगभग 17 किमी. दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह शहर भारत का कुल छठवाँ पूर्णतया नियोजित शहर है। देश के अन्य 5 पूर्ण नियोजित शहर हैं - झारखण्ड का जमशेदपुर (Jamshedpur), ओडीशा का भुवनेश्वर (Bhubaneswar), गुजरात का गाँधीनगर (Gandhinagar), पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ (Chandigarh) और महाराष्ट्र का नवी-मुम्बई (Navi Mumbai)।

एस्साम हल हैदरी का संबंध किस खेल से है?
A. क्रिकेट
B. बॉक्सिंग
C. बैडमिंटन
D. फुटबॉल
Answer: D
विस्तार: एस्साम हल हैदरी का संबंध फुटबॉल से है। हैदरी मिस्र की फुटबॉल टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाते है। हैदरी के नाम सबसे ज्यादा उम्र में वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है| हैदरी ने 159 इंटरनेशनल मैच खेले है। हाल ही में इन्होनें संन्यास की घोषणा की है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment