5 to 10 नवंबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5 to 10 नवंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5 to 10 नवंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
अतुल गोयल किस बैंक के नए सीईओ बने हैं?
A. SBI बैंक
B. IDBI बैंक
C. UCO बैंक
D. PNB
Answer: C
विस्तार: अतुल कुमार गोयल ने यूसीओ बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (UCO) के रूप में कार्यभार संभाला। इस नियुक्ति से पहले, वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक थे। गोयल ने आर. के. तकर का स्थान लिया है,तकर ने 1 नवंबर, 2018 को अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था।

हाल ही में किस राज्य में बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया गया?
A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. दिल्ली
Answer: D
विस्तार: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बनाया गया बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 05 नवंबर 2018 से आम जनता के लिए खोला गया। इस ब्रिज पर बहुत समय से कार्य चल रहा था। पुल का निर्माण दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने 1,518.37 करोड़ रुपये के व्यय पर किया था। 675 मीटर का पुल का लक्ष्य दिल्ली के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्सों के बीच यात्रा के समय और यातायात की भीड़ को कम करना है।

10 नवम्बर 2018 को दिवंगत हुए टी.एन. श्रीनिवासन किस क्षेत्र से जुड़ी सुविख्यात हस्ती थे?
A. खेल जगत
B. अर्थशास्त्र
C. विज्ञान
D. चिकित्सा
Answer: B
विस्तार: सुविख्यात अर्थशास्त्री थिरुकोडिकवल नीलकांता श्रीनिवासन , जो प्रो. टी.एन श्रीनिवासन (T.N. Srinivasan) के नाम से लोकप्रिय थे, का 85 वर्ष की आयु में चेन्नई में 10 नवम्बर 2018 को निधन हो गया। उन्हें जगदीश भगवती (Jagdish Bhagwati) और पद्मा देसाई (Padma Desai) के साथ मिलकर 1991 में भारत में आर्थिक सुधारों (Economic Reforms) की रूपरेखा तैयार करने का श्रेय दिया जाता है जब भारत भुगतान संतुलन के दुष्चक्र (balance of payments crisis) में फँसा हुआ था। श्रीनिवासन ने 1962 में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय (Yale University) से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट (doctorate in Economics) की उपाधि हासिल की थी तथा उसके बाद से वे लगातार अमेरिका में पढ़ा रहे थे। भारत सरकार ने वर्ष 2007 में उन्हें पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया था।

फोर्टिस हेल्थकेयर के सीईओ का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है?
A. नवतेज सिंह
B. अजीत सिंह
C. भवदीप सिंह
D. गुरबक्श सिंह
Answer: C
विस्तार: भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन फोर्टिस हेल्थकेयर में 3.5 साल से कंपनी के सीईओ का पद संभाल रहे भवदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।.. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment