1 to 5 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1 to 5 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत की कौन सी इंजन रहित ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से ट्रायल रन पूरा किया?
A. हमसफर
B. गतिमान
C. ट्रेन-18
D. ट्रेन-20
Answer: C
विस्तार: भारतीय रेलवे की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन-18 परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक स्पीड से सफलतापूर्वक दौड़ी। भारतीय रेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-भोपाल-मुंबई और दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर भी ट्रेन 18 चलाए जाने की तैयारी है. हालांकि, इसके लिए यात्रियों को मई-जून तक का इंतजार करना होगा।

G20 राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों/प्रमुखों का 13वाँ शिखर सम्मेलन 1 दिसम्बर 2018 को कहाँ आयोजित हुआ ?
A. जापान
B. चीन
C. सिंगापुर
D. अर्जेन्टीना
Answer: D
विस्तार: अर्जेन्टीना (Argentina) की राजधानी ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) में 30 नवम्बर 2018 और 1 दिसम्बर 2018 को G20 राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों/प्रमुखों के 13वाँ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व की 19 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं तथा यूरोपीय संघ (European Union – EU) के संगठन G20 (Group of Twenty) की इस बैठक में 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष तथा यूरोपीय संघ (EU) के प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस बैठक में 1994 के उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (North American Free Trade Agreement - NAFTA) का स्थान लेने वाले नए समझौते अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको समझौता (United States-Mexico-Canada Agreement - USMCA) 30 नवम्बर 2018 को हस्ताक्षरित किया गया। वहीं अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों ने एक महत्वपूर्ण बैठक इस सम्मेलन के दौरान आयोजित की।

सुनील अरोड़ा ने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली. उन्होंने किसका स्थान लिया?
A. ओम प्रकाश रावत
B. राहुल सचदेवा
C. मोहन प्रकाश सिंह
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: 1980-बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के राजस्थान-काडर के सेवानिवृत्त अधिकारी सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने 2 दिसम्बर 2018 को भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का पद ग्रहण किया। उन्होंने 1 दिसम्बर 2018 को इस पद से सेवानिवृत्त होने वाले ओ.पी. रावत (O.P. Rawat) का स्थान लिया। वे चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त थे। सुनील अरोड़ा ने सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला है। सचिव स्तर पर उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का काम देखा है। उन्होंने कई अन्य मंत्रालयों में भी काम किया है। नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव का पद संभालने के बाद उन्होंने इण्डियन एयरलाइन्स (Indian Airlines) के अध्यक्ष तथा प्रबन्ध निदेशक (CMD) का पद 5 वर्ष के लिए संभाला था।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का वित्त सचिव बनाया गया है?
A. अर्जुन सोबती
B. कृष्णा कुमार पाण्डेय
C. ए एन झा
D. विमलेन्दु प्रकाश
Answer: C
विस्तार: भारत के वर्तमान व्यय सचिव ए एन झा को हाल ही में देश का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। मणिपुर-त्रिपुरा कैडर के 59 साल के अजय नारायण झा 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले झा को विश्वबैंक से मैक गिल यूनवर्सिटी कनाडा से आर्थिक नीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर के लिये वजीफा मिला था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमफिल की डिग्री हासिल की है। .. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment