11 to 15 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11 to 15 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है, इसका आरंभ किस देश से हुआ था?
A. ब्रिटेन
B. जर्मनी
C. फ्रांस
D. बेल्जियम
Answer: C
विस्तार: फ्रांस से आरंभ हुआ येलो वेस्ट आंदोलन (yellow vest protest) धीरे-धीरे लगभग पूरे यूरोप को अपनी जद में लेता जा रहा है।  फ्रांस में जारी प्रदर्शन अब बेल्जियम और नीदरलैंड तक पहुंच चुका है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन सबसे पहले ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर शुरू हुआ था लेकिन फिर यह आंदोलन बढ़ती मंहगाई और कई अन्य मांगों को लेकर व्यापक होता चला गया।

किस राज्य सरकार ने "एक परिवार, एक नौकरी" नामक रोजगार सुरक्षा योजना 12 जनवरी 2019 से राज्य में शुरू की?
A. छत्तीसगढ़
B. सिक्किम
C. नागालैंड
D. राजस्थान
Answer: B
विस्तार: सिक्किम (Sikkim) के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग (Pawan Chamling) ने 12 जनवरी 2019 को "एक परिवार, एक नौकरी" नामक एक महात्वाकांक्षी योजना राज्य में औपचारिक रूप से लाँच की जिसके तहत हर ऐसे परिवार में एक सदस्य को रोजगार प्रदान किया जायेगा जिसके किसी सदस्य के पास कोई सरकारी नहीं है। योजना के तहत मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 32 विधानसभा क्षेत्रों के 2 लाभार्थियों को अस्थायी नियुक्ति पत्र 12 जनवरी 2019 को प्रदान किया तथा योजना को संकेतात्मक तौर पर लाँच कर दिया। वर्तमान में इस योजना के तहत राज्य सरकार के 12 विभागों के अंतर्गत "सी" (‘C’) तथा "डी" (‘D’) वर्ग की नौकरियाँ प्रदान की जायेंगी।

मेसेडोनिया द्वारा हाल ही में देश का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है?
A. ग्रेट वेस्ट नेशन
B. यूटोपिया
C. एलडोराडो
D. उत्तरी मेसेडोनिया
Answer: D
विस्तार: मेसेडोनिया ने अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य रख लिया है। मेडोनिया के इस निर्णय से ग्रीस के साथ उसका पिछले कई वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है।

किस भारतीय पर्यटक स्थल को न्यूयॉर्क टाइम्स ने वर्ष 2019 में देखने योग्य 52 स्थान की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है?
A. ताजमहल
B. हम्पी
C. प्रयागराज
D. अमृतसर
Answer: B
विस्तार: कर्नाटक (Karnataka) राज्य में स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हम्पी (Hampi) को न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित "वर्ष 2019 में देखने योग्य 52 स्थान" की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है तथा। खास बात यह है कि हम्पी इस सूची में शामिल किया गया एकमात्र भारतीय स्थल भी है। इस सूची में पहले स्थान पर कैरिबाई द्वीप पोर्तो रिको (Puerto Rico) को रखा गया है जो 2019 के अंतिम दिनों में आए मारिया नामक चक्रवाती तूफान के कारण तबाह हो गया था। हम्पी कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले के होसपेट तालुक में स्थित हैं तथा यहाँ 57 प्रमुख दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं। यह समस्त स्थल हम्पी के आसपास स्थित चार गाँवों में 41.8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हैं। हम्पी के इन तमाम स्थलों का निर्माण विजयनगर सम्राज्य के समय में 13वीं व 14वीं सदी में किया गया था। यह समस्त स्थल द्रविड़ शैली में निर्मित हैं। इसमें सबसे प्रमुख स्थल विठ्ठल मंदिर में स्थित पाषाण का खूबसूरत रथ (stone chariot) है। प्रत्येक वर्ष लगभग 6 लाख पर्यटक हम्पी में आते हैं।

कौनसा राज्य भारत में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
A. हरियाणा
B. गुजरात
C. हिमाचल प्रदेश
D. असम
Answer: B
विस्तार: गुजरात सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह फैसला राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विधेयक पर अपनी सहमति देने के एक दिन बाद आया है। गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने कहा है कि यह उन नौकरियों पर भी लागू होगा जिनके लिए घोषणा की गई है, लेकिन प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है।.... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment