26 to 31 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 31 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्न में से किसे पद्म विभूषण 2019 पुरुष्कार प्रदान किया जायेगा?
A. तीजन बाई
B. इस्माइल उमर गुलेह
C. बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे
D. उपरोक्त सभी
Answer: D
विस्तार: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है, इस बार कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है. जिन लोगों को पुरस्कार दिया गया है उनमें 21 महिलाएं हैं. 11 शख्स ऐसे हैं जो विदेशी, NRI/PIO/OCI कैटेगरी से आते हैं. पद्म पुरस्कार 3 लोगों को मरणोपरांत दिया गया है. जबकि एक ट्रांसजेंडर शख्स को पुरस्कार दिया गया है. पद्म विभूषण 2019 के विजेता तीजन बाई, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), अनिलकुमार मणिभाई नाइक और बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे हैं।

निम्न में से भारत रत्न 2019 पुरुष्कार किसे प्रदान किया जायेगा?
A. दीनदयाल उपाध्याय
B. प्रणव मुखर्जी
C. शरद पंवार
D. मनमोहन सिंह
Answer: B
विस्तार: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन नामचीन हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल हैं. इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और संघ विचारक नानाजी देशमुख और प्रख्यात संगीतकार भूपेन हजारिका को मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. भारत रत्न, देश का वो सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है.  प्रणव मुखर्जी भारत के 13 वें राष्ट्रपति रह चुके हैं. उन्होंने 25 जुलाई 2012 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. वह इस पद पर 25 जुलाई 2017 तक रहे. 1984 में प्रणव मुखर्जी वित्तमंत्री रह चुके थे. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में उन्होंने 1995 से लेकर 1996 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया था.कांग्रेस के अग्रिम कतार के नेताओं में गिने जाने वाले प्रणव मुखर्जी पिछले साल आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर भी सुर्खियों में रहे.

शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को 26 जनवरी 2019 को मरणोपरांत निम्न में से कौनसा वीरता पुरस्कार दिया गया?
A. परमवीर चक्र
B. शौर्य चक्र
C. कीर्ति चक्र
D. अशोक चक्र
Answer: D
विस्तार: आतंकवाद छोड़ 2004 में सेना में शामिल हुए शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मरणोपरांत शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर यह सम्मान दिया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान (Republic Day) लेते समय नजीर अहमद वानी के परिजन भावुक हो गए. ध्यान हो कि शोपियां में डेढ़ महीने पहले आतंकवाद विरोधी अभियान वानी शहीद हो गए थे। गौरतलब है कि नज़ीर वानी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर 2004 में सेना में भर्ती हुआ था। नज़ीर वानी के लिए उनकी बटालियन 162/टीए जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री पहली प्राथमिकता थी। नज़ीर वानी अपने आस-पास के लोगों को लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए थे.. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता है?
A. नोवाक जोकोविच
B. राफेल नडाल
C. रेजर फेडरर
D. स्टीफेंस टिट्सीपस
Answer: A
विस्तार : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप में एकतरफा फाइनल मैच के दूसरे क्रम के राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराया। वे इसी के साथ रिकॉर्ड सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग में निम्नलिखित में से किसने ख़िताब जीता है?
A. नाओमी ओसाका
B. पेत्रा क्वितोवा
C. सेरेना विलियम्स
D. केरोलिना प्लिस्कोवा
Answer: A
विस्तार : जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया बल्कि वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई हैं।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment