3 to 5 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3 to 5 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3 to 5 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश ने 3 जनवरी 2019 को चन्द्रमा के अनदेखे हिस्से पर अंतरिक्ष यान उतारा है?
A. भारत
B. चीन
C. जापान
D. फ्रांस
Answer: B
विस्तार: चीन ने 3 जनवरी 2019 को अंतरिक्ष जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जब उसका चांग’ई 4 (Chang’e 4) नामक यान चन्द्रमा के अनदेखे हिस्से पर उतरने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान बन गया। यह मिशन चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) द्वारा संचालित किया जा रहा है तथा यह रोबोट-संचालित खोजी यान (robotic probe craft) चांद के उस अंधेरे हिस्से में स्थित दक्षिण ध्रुव के एट्किन बेसिन (South Pole-Aitken basin) में उतारा गया जो पृथ्वी से कभी नहीं देखा जा सकता है। इस भाग को डार्क साइड के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में अभी तक कोई अंतरिक्ष यान या मिशन नहीं उतर पाया है। चन्द्रमा की पड़ताल करने के उद्देश्य से भेजा गया चांग’ई 4 पृथ्वी से 7 दिसम्बर 2018 को प्रक्षेपित किया गया था तथा यह चन्द्रमा की कक्षा में 12 दिसम्बर 2018 को प्रविष्ट हो गया था।

केंद्र सरकार ने किस विद्यालय के छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है?
A. नवोदय विद्यालय
B. सैनिक स्कूल
C. मिलिट्री स्कूल
D. केन्द्रीय विद्यालय
Answer: A
विस्तार: केंद्र सरकार ने 3 जनवरी को संसद में कहा कि पिछले दस सालों में नवोदय विद्यालयों में 37 छात्रों की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक स्कूल में एक काउंसलर की नियुक्ति पर भी सरकार विचार कर रही रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019 का उद्घाटन किया?
A. वाराणसी
B. जयपुर
C. जालंधर
D. सूरत
Answer: C
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC-2019) का उद्घाटन किया है। ISC एक वार्षिक सभा है जो देश के शीर्ष वैज्ञानिकों के विचार-विमर्श का मंच है। इसका विषय 'Future: India-Science and Technology' था। ...... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment