21 to 25 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
एरो इंडिया 2019 का आयोजन कहाँ हुआ ?
A. बंगलुरु
B. जयपुर
C. गोवा
D. चेन्नई
Answer: A
विस्तार:  बंगलुरु में एरो इंडिया 2019 का आरम्भ हुआ। एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी, 2019 के बीच किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय इवेंट में एयरोस्पेस उद्योग तथा रक्षा उद्योग द्वारा व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा। इस इवेंट में विश्व भर के बड़े रक्षा उद्योग के निवेशक भी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में सूचना, विचारों तथा रक्षा व एयरोस्पेस उद्योग के नयी गतिविधियों से सम्बंधित सूचना का आदान प्रदान भी किया जायेगा। इससे सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को भी बढ़ावा मिलेगा। एरो इंडिया प्रदर्शनी/शो का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जा है। 1996 से अब तक इस एरो शो के 11 संस्करणों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस एरो शो का उद्देश्य आर्थिक विकास की दर को तीव्र करना, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना तथा निजी निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है।

किसे हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है?
A. राजनाथ सिंह
B. नरेंद्र मोदी
C. सुषमा स्वराज
D. राहुल गाँधी
Answer: B
विस्तार:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है और यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। उन्हें यह सम्मान आर्थिक विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाकर वैश्विक शांति व सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मिला है।

भारत का पहला पुलिस रोबोट 21 फरवरी 2019 को किस राज्य के पुलिस बल में शामिल किया गया?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. बिहार
D. केरल
Answer: D
विस्तार:  केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने 21 फरवरी 2019 को “KP-BOT” नामक भारत का पहला पुलिस रोबोट (humanoid police robot) को औपचारिक रूप से केरल पुलिस (Kerala Police) में एक सब-इंस्पेक्टर के तौर पर शामिल कराई। चेहरे को पहचानने वाली फेशियल-रिकग्नीशन तकनीक से लैस इस रोबोट को स्त्रीलिंग प्रदान किया गया है तथा यह पुलिस मुख्यालय में तैनात रहेगा जहाँ यह आगन्तुकों का स्वागत कर उन्हें उपयुक्त विभागों को निर्देशित करने का कार्य करेगा।

ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का सम्बन्ध किससे है?
A. शिक्षा
B. राजनीति
C. महिला साक्षरता
D. पोषण
Answer: A
विस्तार:  कक्षाओं में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड लांच किया है। इसे 1987 में लांच किये गये ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड की तर्ज पर लांच किया गया है, ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड को स्कूलों में आधारभूत सुविधाएँ प्रदान के लिए लांच किया गया था।ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का क्रियान्वयन इसी शैक्षणिक वर्ष से किया जायेगा, इस कार्यक्रम के द्वारा स्कूलों में बेहतर डिजिटल शिक्षा प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत 2022 तक 9वीं, 10वीं तथा 11वीं कक्षाओं के 7 लाख क्लासरूम्स तथा महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के 2 लाख क्लासरूम्स में डिजिटल बोर्ड स्थापित किये जायेंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा सीखने व सिखाने में नए अवसर उत्पन्न होंगे। इससे छात्रों में भी अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। डिजिटल अध्यापन सामग्री से देश की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते हैं।

हाल ही में किसे स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का एम्बेसडर का चुना गया है?
A. अनुपम खेर
B. करीना कपूर खान
C. शाहरुख़ खान
D. अमिताभ बच्चन
Answer: B
विस्तार:  अभिनेत्री करीना कपूर खान को स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का एम्बेसडर का चुना गया। स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया तथा नेटवर्क 18 द्वारा लांच किया गया है। स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रतिरक्षण के बारे में जागरूक करवाना है। इस अभियान के बारे में लोगों में टीकाकरण के सम्बन्ध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जायेगा। इस अभियान के द्वारा टीकाकरण के लाभ, इसके महत्व तथा देश में टीकाकरण की पहुँच को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अभियान के द्वारा सरकार के टीकाकरण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment