समसामयिकी 21 से 29 फरवरी 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi)  21 से 29 फरवरी 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) फरवरी 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 29 फरवरी 2016 (Full Month):

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 21 से 29 फरवरी 2016
किस मलयालम फिल्म ने बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार जीता ?
A. ओट्टल
B. विठ्ठल
C. करिय्य्मा
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म "ओट्टल" को 66वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्मोत्सव में बाल निर्णायक मंडल का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म को "जेनरेशन के प्लस" वर्ग में क्रिस्टल बियर से नवाजा गया। जयराज राजशेखरन नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रूसी लेखक एंटोन चेखोव की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक वृद्ध मछुआरे और उनके पोते की कहानी है। फिल्मोत्सव के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर परिणाम की घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2016 को निम्न में से किस केंद्रीय विश्वद्यालय के शतकीय दीक्षांत समारोह को संबोधित किया?
A. बनारस हिन्दू विश्वद्यालय
B. जवाहरलाल नेहरु विश्वद्यालय
C. जामिया मिलिया इस्लामिया
D. इलाहाबाद विश्वद्यालय
Answer: A
विस्तार : वाराणसी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2016 को बनारस हिन्दू विश्वद्यालय (बीएचयू) के शतकीय दीक्षांत समारोह को संबोधित किया । दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दीक्षांत नहीं ये शिक्षा के आरंभ का समारोह है। यह युवाओं की शिक्षा के अंत का नहीं वरन शिक्षा से प्राप्‍त गुर को आजमाने का आरंभ है। हमारे अंदर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए। वही जिंदा रहता है जो आजीवन विद्यार्थी रहता है।

फिजी में किस उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण सैंकड़ों लोग मारे गये ?
A. विंस्टन
B. क्रेटर
C. मिलर
D. बेवॉच
Answer: A
विस्तार :  फिजी में आए भीषण चक्रवात में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 29 हो गई। अधिकारियों का कहना है कि इस विनाशकारी तूफान से उबरने में प्रशांत क्षेत्र के इस देश को कई माह लग सकते हैं। भीषण उष्णकटिबंधीय चक्रवात विनस्टन दक्षिणी गोलार्ध का अब तक का सबसे ताकतवर तूफान है। यह शनिवार रात इस द्वीप देश में आया। इसमें 325 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो अपने पीछे तबाही का पूरा मंजर छोड़ गईं। लगभग 8500 लोग अब भी निकासी केंद्रों में हैं।

राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों का वार्षिक सम्मेलन 24-फरवरी 2016 को कहाँ आयोजित हुआ ?
A. लखनऊ
B. दिल्ली
C. जयपुर
D. कोलकाता
Answer: B
विस्तार : राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों का एक दिन का वार्षिक सम्मेलन 24-फरवरी, 2016 को दिल्ली में आयोजित हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि लोगों को संस्कृति एक साथ जोड़ती है, धर्म नहीं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से अल्पसंख्यकों को अधिकार संपन्न बनाने पर फोकस कर रहा है और उन्होंने इस प्रयास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

राष्ट्रीय मावाधिकार आयोग का अगला प्रमुख किसे चुना गया ?
A. एचएल दत्तू
B. केजी बालाकृष्णन
C. रघुराम राजन
D. ऋषभ सिंह
Answer: A
विस्तार : देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू को कल राष्ट्रीय मावाधिकार आयोग का अगला प्रमुख चुना गया। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने इसके लिए दत्तू के नाम को मंजूरी दे दी। केजी बालाकृष्णन के रिटायर होने के बाद पिछले आठ महीने से यह पद खाली पड़ा था। प्रधानमंत्री के अलावा बैठक में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन शामिल हुए।

रेल बजट 2016-17 में किस नाम से आम जनता के लिए नई रेल गाड़ी की घोषणा की गयी है, जिसके सभी डिब्बे अनारक्षित होंगे ?
A. अन्त्योदय
B. सार्वभौम
C. देशांतर
D. समानांतर
Answer: A
विस्तार : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 25 फरवरी संसद में वित्त वर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश किया। बजट में यात्री सुविधाएं, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और रेलगाड़ियों में बोगियां बढ़ाने पर ख़ास ज़ोर दिया गया है। रेल बजट में लंबी दूरी की पूरी तरह से अनारक्षित सुपर फास्ट अंत्योदय रेल गाड़ी सेवा और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों में दीन दयालु अनारक्षित डिब्बे जोड़ने का प्रस्ताव है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment