समसामयिकी 6 to 10 फरवरी 2016 - Current Affairs in Hindi 6-10 February

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi)  6 to 10 फरवरी 2016समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) फरवरी 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी,
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 29 फरवरी 2016 (Full Month):

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न 6-10 फरवरी 2016


प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जनवरी 2016 तक कितने लोगों ने अपना पंजीकरण दर्ज करवाया है?

A. 1 करोड़

B. 10 लाख

C. 50 लाख

D. 5 लाख

Answer : B

विस्तार : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अब तक 10 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण दर्ज करवाया है और इसकी शुरुआत से अब तक 70 प्रतिशत लोगों ने स्कील इंडिया के तहत अपनी स्कील ट्रेनिंग पूरी की है। सबसे ज्यादा पंजीकरण उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से हुआ है। इसमें 29 क्षेत्रों के लगभग 566 पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है जिसमें युवा अपने आप को पंजीकृत कर स्कील ट्रेनिंग ले सकते है।




सुधीर तैलंग जिनका 6 फ़रवरी को निधन हुआ है, किस क्षेत्र से संबंधित थे ?

A. राजनीती

B. खेल

C. सेना

D. कार्टूनिस्ट

Answer: D

विस्तार : वरिष्ठ ‪‎कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का 6 फ़रवरी को निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित तैलंग ने शनिवार को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। सुधीर का जन्म 1960 में बीकानेर, राजस्थान में हुआ था। 10 वर्ष की उम्र में सुधीर तैलंग ने अपना पहला कार्टून बनाया और 1982 में मुंबई में इलेस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया से अपने कार्टूनिस्ट जीवन की शुरुआत की। इससे पहले वे अपने विद्यार्थी- जीवन में जयपुर से प्रकाशित दैनिक 'राजस्थान पत्रिका' और 'इतवारी पत्रिका' में भी कार्टून बनाते रहे थे। 1983 में एक अखबार में कार्टूनिस्ट बने। इसके बाद लगभग डेड़ दशक तक सुधीर अपने कॉलम "हियर एंड नाऊ" के माध्यम से देश विशेष के राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक घटनाओं पर अपने कार्टूनों के माध्यम से व्यंग्य करते रहे। 2004 में भारत सरकार ने सुधीर तैलंग को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।




आईपीएल-2016 सबसे मंहगे खिलाड़ी कौन है ?

A. आशीष नेहरा

B. युवराज सिंह

C. शेन वॉटसन

D. पवन नेगी

Answer : C

विस्तार : आईपीएल-2016 के लिए बैंगलुरु में खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इस बोली में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए।

उन्हें साढ़े 9 करोड़ रुपए में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। वॉटसन की बेस प्राइस दो करोड़ रुपए तय थी। भारतीय खिलाड़ियों में पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। उनको दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को 7 करोड़ रुपए में सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया। हैदराबाद ने आशीष नेहरा को साढ़े 5 करोड़ रुपए में खरीदा।



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प पर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment