समसामयिकी 21 to 25 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi)  21 to 25 मार्च 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) मार्च 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 29 फरवरी 2016 (Full Month):

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016 (Full Month):

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 21 to 25 मार्च 2016
विश्व बैंक बोर्ड द्वारा मार्च 2016 में किस राज्य को बिजली वितरण क्षेत्र में सुधारों के लिए 250 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी गयी ?
A. बिहार
B. राजस्थान
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
Answer: B
विस्तार : 25 मार्च 5016 को विश्व बैंक बोर्ड ने राजस्थान के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विकास नीति ऋण (डेवलपमेंट पॉलिसी लोनडीपीएल) को मंजूरी दे दी. यह ऋण राजस्थान सरकार को राज्य में सभी कार्यक्रमों के लिए 24X7 बिजली ( 24X7 पावर फॉर ऑल प्रोग्राम) के तहत बिजली वितरण क्षेत्र में राज्य के प्रदर्शन में सुधार हेतु दिया गया। राजस्थान के लिए पहली प्रोग्रामेटिक इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म डेवलपमेंट पॉलिसी लोन ( बिजली वितरण सुधार विकास नीति ऋण) राजस्थान के बिजली वितरण क्षेत्र में व्यापक बदलाव हेतु किए जाने वाले दो ऑपरेशनों की श्रृंखला की पहली कड़ी होगी।

भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया जायेगा ?
A. गुजरात
B. उत्तरप्रदेश
C. सिक्किम
D. राजस्थान
Answer: A
विस्तार : गुजरात सरकार ने 27 मार्च 2016 को भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया।  इसकी घोषणा गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने की और उन्होंने किसानो से जैविक खेती को अपनाने का भी आह्वान किया। जैविक खेती की ओर अपनी प्रतिबधता दिखाते हुए, गुजरात सरकार ने वार्षिक बजट 2016-17 में  विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का कोष आवंटन किया है। 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment