समसामयिकी 26 to 30 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016) 26 to 30 अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 26 to 30 अप्रैल 2016
चर्नोबिल त्रासदी की 30वीं वर्षगाँठ 26 अप्रैल 2016 को थी, यह किस देश में है ?
A. जापान
B. यूक्रेन
C. अमरीका
D. चीन
Answer: B
विस्तार: 26 अप्रैल 2016 को चर्नोबिल (Chernobyl) में हुई भयंकर परमाणु दुर्घटना की 30वीं वर्षगाँठ थी जिसे अभी तक की सबसे भयंकर परमाणु दुर्घटना के तौर पर जाना जाता है। 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन के चर्नोबिल, जो उस समय तत्कालीन सोवियत संघ (USSR) में आता था, में के विस्फोट तथा अग्निकाण्ड के चलते परमाणु कूड़े का भारी मात्रा में पर्यावरण में रिसाव होना शुरू हो गया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

छठे हार्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया?
A.दुबई
B.नई दिल्ली
C.काबुल
D.कोलंबो
Answer: B
विस्तार: हार्ट ऑफ़ एशिया (एचओए) सम्मेलन 26 अप्रैल 2016 को नई दिल्ली में आरंभ हुआ. इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज़ अहमद चौधरी भी शामिल थे। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

सूखा प्रभावित किस राज्य में 1 मई 2016 के बाद आईपीएल मैचों को आयोजित नहीं कराने के उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा?
A. ओड़िसा
B. पश्चिम बंगाल
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
Answer: C
विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को एमसीए की याचिका खारिज कर दी है अब 1 मई के बाद महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच आयोजित नही किए जायेंगे।। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

प्रतिष्ठित रेड इंक "जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर" अवॉर्ड 2016 किसे दिया गया ?
A. रजत शर्मा
B. रवीश कुमार
C. सुधीर चौधरी
D. श्वेता सिंह
Answer: B
विस्तार: मुंबई प्रेस क्लब ने बिजनेस स्टैंडर्ड के अध्यक्ष और संपादकीय निदेशक टी एन निनन को इस साल के ‘रेडइंक अवार्ड फॉर लाइफ टाइम एचीवमेंट इन जर्नलिज्म’ के लिए चुना है। टीवी, प्रिंट और डिजिटल प्रारूपों में सराहनीय काम के लिए 10 श्रेणियों में रेडइंक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म का पुरस्कार दिया जाता है। एनडीटीवी के पांच पत्रकारों को प्रतिष्ठित रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रवीश कुमार को जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

गुजरात सरकार ने अप्रैल 2016 में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों हेतु निम्न में से कितने फीसदी आरक्षण की घोषणा की?
A. 5 फीसदी
B. 15 फीसदी
C. 10 फीसदी
D. 20 फीसदी
Answer: C
विस्तार:  गुजरात सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2016 को की गई घोषणा के अनुसार इस नए आरक्षण वर्ग में वे सभी सवर्ण जातियाँ (यानि अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गों को छोड़कर) शामिल की जायेंगी जो आर्थिक रूप से पिछड़ी हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 1992 में इंदिरा साहनी बनाम भारतीय संघ वाद में निर्णय दिया था कि किसी भी स्थिति में कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं हो सकता है लेकिन राज्य राजस्थान एवं हरयाणा सरकार ने हाल ही में इस तरह आरक्षण बाँटा है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

इसरो ने 28 अप्रैल 2016 को सफलतापूर्वक भारतीय क्षेत्रीय नौवगम्य उपग्रह प्रणाली के सातवें तथा अंतिम उपग्रह को स्थापित किया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे क्या नाम दिया है?
A. नाविक
B. पाथ
C. आर्यभट्ट
D. जीपीऐस
Answer: A
विस्तार:  भारत ने उपग्रह नौवहन प्रणाली के क्षेत्र में एक नया इतिहास 28 अप्रैल को रच दिया जब वह स्वदेशी तकनीक से विकसित उपग्रह नौवहन प्रणाली वाला दुनिया का पाँचवां देश बन गया। भारत को यह अनूठी उपलब्धि तब हासिल हुई जब देश के स्वदेशी उपग्रह नौवहन प्रणाली (Indian Regional Navigation Satellite System – IRNSS) के पहले चरण के लिए आवश्यक सात उपग्रहों के सातवें और अंतिम उपग्रह आईआरएनएसएस – 1जी (IRNSS-1G) को सफलतापूर्वक अपेक्षित कक्षा में स्थापित कर दिया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रणाली का नाम नाविक ( NAVIC यानि नैवीगेशन विद इण्डियन कॉन्स्टिलेशन) देकर प्रधानमंत्री ने इस प्रणाली को देश के मछुआरों तथा नाविकों को समर्पित किया है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

केंद्रीय सूचना आयोग ने हाल ही में किस व्यक्ति की डिग्रियों की जानकारी देने के लिए दिल्ली और गुजरात यूनिवर्सिटी को कहा है ?
A. स्मृति ईरानी
B. अरविन्द केजरीवाल
C. नरेंद्र मोदी
D. अमित शाह
Answer: C
विस्तार:  केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हासिल डिग्रियों के बारे में पता लगाएं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसकी सूचना मुहैया कराएं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

भारत ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए सलमान खान के साथ किस खिलाडी को गुडविल एम्बैसडर बनाया है ?
A. सुशिल कुमार
B. अभिनव बिंद्रा
C. मैरी कॉम
D. सचिन तेंदुलकर
Answer: B

विस्तार:  देश के एकमात्र ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रियो ओलंपिक खेलों में भारतीय दल के गुडविल एम्बैसडर होंगे। बिंद्रा ने खुद इसकी पुष्टि की है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 21 to 25 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016) 21 to 25  अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 21 to 25  अप्रैल 2016
विश्व कुश्ती क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में निम्नलिखित में से किस भारतीय पहलवान (57 किलोग्राम वर्ग) द्वारा रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया गया?
A. अखिल कुमार
B. योगेश्वर दत्त
C. सुशील कुमार
D. संदीप तोमर
Answer: D
विस्तार: पहलवान संदीप तोमर ने रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाय कर लिया है । संदीप ने ओलिंपिक ट्रायल इवेंट में ये उपलब्धि हासिल की।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

चीन के उस निर्वासित नेता का क्या नाम है जिसे प्रदान किए गए विवादास्पद वीज़ा को भारत सरकार ने 23 अप्रैल 2016 को रद्द कर दिया?
A. इर्विन डोनाल्ड
B. डोल्कुन इसा
C. सलमान रश्दी
D. बन-की-चैन
Answer: B
विस्तार: डोल्कुन इसा पश्चिमी चीन के शिनजियांग प्रांत में रह रहे उइगर समुदाय के लोगों की कानूनी अधिकारों के लिए विश्व उइगर कांग्रेस नामक एक संगठन चलाते हैं। उइगर समुदाय को पिछले काफी समय से चीन की सरकार की दमनकारी नीतियों का सामना करना पड़ रहा है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

25 अप्रैल से शुरू संयुक्त प्रशिक्षण अभ्या स 'नोमैडिक एि‍लफेंट-2016, भारत एवं किस देश का संयुक्त अभ्यास है?
A. अमरीका
B. मंगोलिया
C. जापान
D. सूडान
Answer: B
विस्तार: भारत और मंगोलिया के बीच सैन्या सहयोग बढ़ाने के लिए 11वां भारत-मंगोलिया संयुक्त  प्रशिक्षण अभ्याास 'नोमैडिक एि‍लफेंट-2016, 25 अप्रैल से मंगोलिया में शुरू हुआ।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 16 to 20 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016) 16 to 20 अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 16 to 20 अप्रैल 2016
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर अप्रैल 2016 में  किस देश के चार दिन के दौर पर है ?
A. जापान
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. नेपाल
Answer: B
विस्तार: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र से पाबंदी लगवाने की भारत की कोशिश में चीन के अडंगा लगाने से दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अपनी पहली चीन यात्रा पर शंघाई पहुंचे है।। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस भारतीय कंपनी पर सॉफ्टवेयर की जानकारी चुराने पर अमरीका ने 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है ?
A. इनफ़ोसिस
B. टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS)
C. विप्रो
D. रिलायंस कम्युनिकेशन
Answer: B
विस्तार: टाटा समूह की दो कंपनियों टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। टाटा की इन दो कंपनियों पर अमेरिका में कथित तौर पर सॉफ्टवेयर की जानकारी चुराने का आरोप लगा है। । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

देश इक्वेडोर में 17 अप्रैल को 7.8 तीव्रता के भूकंप से 77 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है ?
A. चिली
B. इक्वेडोर
C. घाना
D. पाकिस्तान
Answer: B
विस्तार: दक्षिण अमरीकी देश इक्वेडोर में 17 अप्रैल 2016 को 7.8 तीव्रता के जबर्दस्त भूकंप से 77 से अधिक लोगों की मौत हुई है। भूकंप सतह से 12 मील की गहराई पर दर्ज किया गया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 19 अप्रैल 2016 को औपचारिक रूप से कितने अतिरिक्त जिलों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया ?
A. 61
B. 65
C. 41
D. 101
Answer: A
विस्तार: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 11 राज्यों को शामिल करते हुए 61 अतिरिक्त जिलों में विस्तारित कर दिया है। जानकारी हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना हरियाणा के पानीपत में गत वर्ष 22 जनवरी को शुरू की थी। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

प्रतिष्ठित लॉरिएस पुरस्कार में वर्ष 2015 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी किसे चुना गया ?
A. लियोनल मेसी
B. यूसेन बोल्ट
C. नोवाक जोकोविच
D. एंडी मरे
Answer: C

विस्तार: सर्बिया के नोवाक जोकोविच एवं अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने इस बार के लॉरिएस पुरस्कारों में क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीत कर इस बार के पुरस्कारों में टेनिस का झण्डा बुलंद कर दिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 11 to 15 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016) 11 to 15 अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 11 to 15 अप्रैल 2016
किश शहर का नाम बदलकर हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम कर दिया है ?
A. गुड़गाँव
B. मेवात
C. पंचकूला
D. अम्बाला
Answer: A
विस्तार: राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के प्रसिद्ध शहर गुड़गाँव (Gurgaon) का नाम बदलकर गुरुग्राम (Gurugram) करने के एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने 12 अप्रैल 2016 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल 2016 को भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर 11 दिवसीय ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ का उद्घाटन किस मंत्री ने किया?
A. कृषिमंत्री
B. गृहमंत्री
C. विदेशमंत्री
D. प्रधानमंत्री
Answer: D
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2016 को मध्य प्रदेश में 11 दिनों तक चलने वाले 'ग्राम उदय से भारत उदय अभियान' का उद्घाटन किया। इस अभियान की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर की गई है। । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

हाल ही में आठ राज्यों की 21 मंडियां ई-ट्रेडिंग पोर्टल लांच से जुड़ने हेतु चयनित हुए है, निम्न में से कौनसा राज्य इसका हिस्सा नहीं है ?
A. तेलंगाना
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. पंजाब
Answer: D
विस्तार : आठ राज्यों (गुजरात, तेलंगाना, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश) के 21 मंडी बाजारों को 13 अप्रैल 2016 को एनएएम ई-मार्केट प्लेटफार्म के पायलट लांच परियोजना से जोड़ने हेतु चुना गया है।   । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

'सामुद्रिक भारत सम्मेलन' 2016 का आयोजन कहाँ किया गया ?
A. कोच्ची
B. गोवा
C. मुंबई
D. दिल्ली
Answer: C
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 14 अप्रैल को मुंबई में 'सामुद्रिक भारत सम्‍मेलन' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम भारतीय एक गौरवशाली सामुद्रिक विरासत के उत्‍तराधिकारी हैं। विश्‍व का पहला बंदरगाह हड़प्‍पा सभ्‍यता के दौरान गुजरात के लोथल में बना था । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 6 to 10 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016) 6 to 10 अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 6 to 10 अप्रैल 2016
भारत सरकार द्वारा जारी विश्वविद्यालयों की 2016 की रैंकिंग में प्रथम स्थान किसका है ?
A. भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगोलर
B. जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय
C. इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई
D. दिल्ली विश्वविद्यालय
Answer: A
विस्तार : भारत सरकार ने अप्रैल 2016 में शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले संस्थानों और विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई।  इस रैंकिंग में  विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगोलर को पहला स्थान, इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई को दूसरा और तीसरे स्थान जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय को हासिल हुआ है।  । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

8 अप्रैल 2016 को भारत में निम्न में से कौनसा पर्व मनाया जायेगा ?
A. गुड़ी पड़वा
B. उगादी
C. चैत्र शुक्ला2दी
D. उपरोक्त सभी
Answer: D
विस्तार : भारत में हिन्दू नव वर्ष के आरम्भ के साथ ही 8 अप्रैल 2016 को चैत्र शुक्लांदी, गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चंद, नवरेह, साजिबू चीरौबा पर्व मनाए जायेंगे । । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

आइसलैंड का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
A. ओलाफुर रेगनर ग्रिमसन
B. सिंगमंडर गुनलॉगसन
C. सिगु्र्डुर लिंगी जोहनसन
D. इनमे से कोइ नहीं
Answer: C
विस्तार : आइसलैंड के सत्तारूढ़ गठबंधन ने सिगु्र्डुर लिंगी जोहनसन को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 53 वर्षीय जोहनसन प्रोगेसिव पार्टी के उपनेता और कृषि मंत्री है। । अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 1 to 5 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016)  1 to 5 अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 1 to 5 अप्रैल 2016
1 अप्रैल, 2016 से किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश को किरोसीन मुक्त घोषित किया गया है ?
A. राजस्थान
B. दिल्ली
C. चंडीगढ़
D. गोवा
Answer: C

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 4 अप्रैल, 2016 को कितने आधार जारी करने का आंकड़ा छुआ है ?
A. 80 करोड़
B. 120 करोड़
C. 100 करोड़
D. 50 करोड़
Answer: C
विस्तार : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 4 अप्रैल, 2016 को 100वां करोड़ आधार जारी कर एक मील का पत्थर स्थापित किया है। पहला आधार साढ़े पांच वर्ष पहले 2010 में में जारी किया गया था।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस नाम से हाल ही में 1 करोड़ से ज्यादा खुफिया टैक्स चोरी के डॉक्यूमेंट जारी किये गए है ?
A. तहलका
B. विकीलीक्स
C. पनामा पेपर्स
D. स्वेज पेपर्स
Answer: C
विस्तार : पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के 1 करोड़ 10 लाख से ज्‍यादा बेहद खुफिया डॉक्‍यूमेंट्स लीक हो गए हैं। मोसेक फोंसेका के दस्तावेजों से पता चलता है कि किस तरह दुनिया भर की ताकतवर और प्रभावशाली हस्‍त‍ियां टैक्‍स हेवेन का इस्‍तेमाल करके अपनी बेशुमार दौलत छिपाते हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

4 अप्रैल 2016 को किसने जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ?
A. महबूबा मुफ्ती
B. ममता बनर्जी
C. नज़मा हेपतुल्ला
D. नग़मा
Answer: A
विस्तार : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी अप्रैल 2016 | Current Affairs April 2016

समसामयिकी (Current Affairs April 2016 in Hindi) 1 से 30 अप्रैल 2016 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016:
पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan