समसामयिकी 26 to 30 अप्रैल 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for April 2016) 26 to 30 अप्रैल 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2016
समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2016

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 26 to 30 अप्रैल 2016
चर्नोबिल त्रासदी की 30वीं वर्षगाँठ 26 अप्रैल 2016 को थी, यह किस देश में है ?
A. जापान
B. यूक्रेन
C. अमरीका
D. चीन
Answer: B
विस्तार: 26 अप्रैल 2016 को चर्नोबिल (Chernobyl) में हुई भयंकर परमाणु दुर्घटना की 30वीं वर्षगाँठ थी जिसे अभी तक की सबसे भयंकर परमाणु दुर्घटना के तौर पर जाना जाता है। 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन के चर्नोबिल, जो उस समय तत्कालीन सोवियत संघ (USSR) में आता था, में के विस्फोट तथा अग्निकाण्ड के चलते परमाणु कूड़े का भारी मात्रा में पर्यावरण में रिसाव होना शुरू हो गया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

छठे हार्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया?
A.दुबई
B.नई दिल्ली
C.काबुल
D.कोलंबो
Answer: B
विस्तार: हार्ट ऑफ़ एशिया (एचओए) सम्मेलन 26 अप्रैल 2016 को नई दिल्ली में आरंभ हुआ. इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज़ अहमद चौधरी भी शामिल थे। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

सूखा प्रभावित किस राज्य में 1 मई 2016 के बाद आईपीएल मैचों को आयोजित नहीं कराने के उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा?
A. ओड़िसा
B. पश्चिम बंगाल
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
Answer: C
विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को एमसीए की याचिका खारिज कर दी है अब 1 मई के बाद महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच आयोजित नही किए जायेंगे।। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

प्रतिष्ठित रेड इंक "जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर" अवॉर्ड 2016 किसे दिया गया ?
A. रजत शर्मा
B. रवीश कुमार
C. सुधीर चौधरी
D. श्वेता सिंह
Answer: B
विस्तार: मुंबई प्रेस क्लब ने बिजनेस स्टैंडर्ड के अध्यक्ष और संपादकीय निदेशक टी एन निनन को इस साल के ‘रेडइंक अवार्ड फॉर लाइफ टाइम एचीवमेंट इन जर्नलिज्म’ के लिए चुना है। टीवी, प्रिंट और डिजिटल प्रारूपों में सराहनीय काम के लिए 10 श्रेणियों में रेडइंक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म का पुरस्कार दिया जाता है। एनडीटीवी के पांच पत्रकारों को प्रतिष्ठित रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रवीश कुमार को जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

गुजरात सरकार ने अप्रैल 2016 में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों हेतु निम्न में से कितने फीसदी आरक्षण की घोषणा की?
A. 5 फीसदी
B. 15 फीसदी
C. 10 फीसदी
D. 20 फीसदी
Answer: C
विस्तार:  गुजरात सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2016 को की गई घोषणा के अनुसार इस नए आरक्षण वर्ग में वे सभी सवर्ण जातियाँ (यानि अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गों को छोड़कर) शामिल की जायेंगी जो आर्थिक रूप से पिछड़ी हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 1992 में इंदिरा साहनी बनाम भारतीय संघ वाद में निर्णय दिया था कि किसी भी स्थिति में कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं हो सकता है लेकिन राज्य राजस्थान एवं हरयाणा सरकार ने हाल ही में इस तरह आरक्षण बाँटा है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

इसरो ने 28 अप्रैल 2016 को सफलतापूर्वक भारतीय क्षेत्रीय नौवगम्य उपग्रह प्रणाली के सातवें तथा अंतिम उपग्रह को स्थापित किया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे क्या नाम दिया है?
A. नाविक
B. पाथ
C. आर्यभट्ट
D. जीपीऐस
Answer: A
विस्तार:  भारत ने उपग्रह नौवहन प्रणाली के क्षेत्र में एक नया इतिहास 28 अप्रैल को रच दिया जब वह स्वदेशी तकनीक से विकसित उपग्रह नौवहन प्रणाली वाला दुनिया का पाँचवां देश बन गया। भारत को यह अनूठी उपलब्धि तब हासिल हुई जब देश के स्वदेशी उपग्रह नौवहन प्रणाली (Indian Regional Navigation Satellite System – IRNSS) के पहले चरण के लिए आवश्यक सात उपग्रहों के सातवें और अंतिम उपग्रह आईआरएनएसएस – 1जी (IRNSS-1G) को सफलतापूर्वक अपेक्षित कक्षा में स्थापित कर दिया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रणाली का नाम नाविक ( NAVIC यानि नैवीगेशन विद इण्डियन कॉन्स्टिलेशन) देकर प्रधानमंत्री ने इस प्रणाली को देश के मछुआरों तथा नाविकों को समर्पित किया है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

केंद्रीय सूचना आयोग ने हाल ही में किस व्यक्ति की डिग्रियों की जानकारी देने के लिए दिल्ली और गुजरात यूनिवर्सिटी को कहा है ?
A. स्मृति ईरानी
B. अरविन्द केजरीवाल
C. नरेंद्र मोदी
D. अमित शाह
Answer: C
विस्तार:  केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हासिल डिग्रियों के बारे में पता लगाएं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसकी सूचना मुहैया कराएं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

भारत ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए सलमान खान के साथ किस खिलाडी को गुडविल एम्बैसडर बनाया है ?
A. सुशिल कुमार
B. अभिनव बिंद्रा
C. मैरी कॉम
D. सचिन तेंदुलकर
Answer: B

विस्तार:  देश के एकमात्र ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रियो ओलंपिक खेलों में भारतीय दल के गुडविल एम्बैसडर होंगे। बिंद्रा ने खुद इसकी पुष्टि की है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment