समसामयिकी 26 to 30 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  26 to 30  जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 26 to 30  जून  2016
किस युरोपियन शहर में 28 जून 2016 को हुए एक बड़े आतंकी हमला हुआ है जिसमें 36 से अधिक लोगों की मौत हो गई?
A. पेरिस 
B. बगदाद 
C. इस्तांबुल
D. लंदन
Answer: C 
विस्तार: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के अतातुर्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 28 जून 2016 को एक बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया। इस हमले के तहत पहले आतंकियों ने बंदूक से गोलियाँ चलाईं तथा बाद में अपने आपको को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। शाम के समय किए गए इस हमले में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई तथा 100 से अधिक घायल हो गए। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

निम्न में से किस राज्य में किशोर बालिकाओं के विकास हेतु आरंभ किये गये ‘तेजस्विनी’ कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक ने 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की?
A. बिहार
B. झारखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा
Answer: B 
विस्तार : विश्व बैंक ने जून 2016 के तीसरे सप्ताह में को झारखंड में आरंभ किये गये कार्यक्रम तेजस्विनी: किशोर बालिकाओं का सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की। तेजस्विनी भारत में विश्व बैंक की सहायता से आरंभ किया गया पहला कार्यक्रम है जो युवा कन्याओं एवं महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करता है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

जून 2016 में निम्न में से किसे भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया?
A. एन एस विश्वनाथन
B. उर्जित पटेल 
C. राकेश मोहन 
D. सुबी गोकर्ण
Answer: A 
विस्तार: एन.एस. विश्वनाथन, जो वर्ष 2014 से RBI के कार्यकारी निदेशक पद पर तैनात हैं, 3 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हो रहे उप-गवर्नर एच.आर. खान (H.R. Khan) का स्थान लेंगे। वे कार्यकारी निदेशक की अपनी नियुक्ति के दौरान बैंकिंग तथा गैर-बैंकिंग क्षेत्र में नियामक विभागों का काम देख रहे हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

28 जून 2016 को जारी की गई भारतीय रिज़र्व बैंक की नवीनतम वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट (FSR) के अनुसार भारतीय बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों (GNPAs) की मात्रा कितनी रही?
A. 7.6%
B. 2.6%
C. 4.5%
D. 3.5%
Answer: A
विस्तार: आरबीआई (RBI) की नवीनतम वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट (FSR) के अनुसार मार्च 2016 में भारतीय बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों (GNPAs) की मात्रा 7.6% रही जबकि सितम्बर 2015 में यह 5.1% थी। वहीं बैंकों की कुल तनावपूर्ण परिसम्पत्तियों (total stressed assets) की मात्रा भी थोड़ा बढ़कर 11.5% रही। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने निम्न में से किसे जून 2016 में अपना सीईओ नियुक्त किया?
A. तोशिहिरो सुजुकी
B. ओसामू सुजुकी
C. ओम बनर्जी
D. इनमे से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: सुजुकी मोटर कॉर्प के निदेशक मंडल ने तोशिहिरो सुजुकी को कंपनी का अगला सीईओ नियुक्त किया। तोशिहिरो चेयरमैन ओसामू सुजुकी के बेटे हैं और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दरअसल, कंपनी टेस्टिंग घोटाले के भंवर से बाहर निकलना चाहती है। टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल की यही असल वजह है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 21 to 25 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  21 to 25  जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 21 to 25  जून  2016
जापान की सॉफ्टबैंक के प्रेसीडेण्ट का क्या नाम है, जिन्होंने जून 2016 अपना पद छोड़ने की घोषणा की है ?
A. विनोद धाम
B. निकेश अरोड़ा
C. राजीव भाटिया
D. अरिजीत दहिया
Answer: B
विस्तार: 20 जून 2016 को निकेश अरोड़ा ने सॉफ्टबैंक का प्रेसीडेण्ट पद छोड़ने की घोषणा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। उल्लेखनीय है कि दिग्गज इंटरनेट कम्पनी गूगल के उच्च पद पर काबिज इस अधिकारी को वर्ष 2014 में सॉफ्टबैंक में लाने के प्रयास करते हुए उन्हें वर्ष 2015 में कम्पनी का प्रेसीडेण्ट पद दिया गया था।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


दुनियां के सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर का नाम क्या है ?
A. परम
B. सनवे ताइहुलाइट
C. तिआन्हे-2
D. टाइटन
Answer: B
विस्तार: चीन के नेशनल रिसर्च सेण्टर ऑफ पैरेलल कम्प्यूटर इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी (NRCPC) द्वारा विकसित सनवे ताइहुलाइट” (Sunway TaihuLight) नामक सुपरकम्प्यूटर को 20 जून 2016 को जारी टॉप 500 सूची में विश्व का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर नामित किया गया है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) के 5 दिवसीय अधिवेशन का 21 जून से किस देश में आयोजन हुआ ?
A. अमरीका
B. चीन
C. दक्षिण कोरिया
D. जापान
Answer: C
विस्तार: परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का 5 दिवसीय अधिवेशन 21 जून से दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में शुरू हो गया। इस बैठक पर भारत की सदस्यता को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हैं। भारत की एनएसजी की सदस्या हासिल करने की दावेदारी ने प्रधानमंत्री की हाल की पांच देशों की यात्रा से गति पकड़ी जब वे स्विटज़रलैंड और मैक्सिको का समर्थन हासिल करने में सफल रहे थे।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का 22 जून को उद्घाटन किसने किया है ?
A. प्रणव मुखर्जी
B. नरेंद्र मोदी
C. हामिद अंसारी
D. अरविन्द केजरीवाल
Answer: C
विस्तार: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 22 जून को नई दिल्ली में योग के बारे में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिन के इस सम्मे लन में 32 देशों के लगभग 70 प्रतिनिधियों भाग ले रहे है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने 22 जून 2016 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से कितने उपग्रह लांच कर रिकॉर्ड बनाया ?
A. 18
B. 20
C. 21
D. 22
Answer: B
विस्तार: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 22 जून को पीएसएलवी सी34 के ज़रिए एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुँचा दिया है। अांध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से यह प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के बाद इसरो के चेयरमैन एस किरण कुमार ने कहा कि पीएसएलवी सी 34 ने अपना काम पूरा कर दिया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 16 to 20 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  16 to 20 जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 16 to 20 जून  2016
केन्द्र सरकार के "विद्यांजलि कार्यक्रम" की शुरुआत 16 जून को किसने की है ?
A. अमित शाह
B. स्मृति ईरानी
C. नरेंद्र मोदी
D. गिरिराज सिंह
Answer : B
विस्तार : केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 16 जून को केन्द्र सरकार की विद्यांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की। इस योजना के तहत अब ऐसे लोग भी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा सकेंगे जो पेशे से शिक्षक नहीं हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जून को पहले "राजस्व ज्ञानसंगम" का उद्घाटन कहाँ किया ?
A. जयपुर
B. दिल्ली
C. बनारस
D. मुंबई
Answer : B
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जून को नई दिल्ली कगे विज्ञान भवन में दो दिवसीय 'राजस्व ज्ञान-संगम' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस संगम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों और नये सुझावों पर संवाद किया। यह सम्मेलन दो दिन चलेगा। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 11 to 15 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  11 to 15  जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 11 to 15 जून  2016
हेपेटाइटिस बी की ओरल ड्रग की खोज का दावा जून 2016 में निम्न में से किस अस्पताल ने किया?
A. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
B. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
C. हिंदू राव अस्पताल
D. इनमे से कोई नहीं
Answer : A
विस्तार : भारत के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान एम्स ने दावा किया है कि उसके मेडिकल साइंसदानों ने जानलेवा हेपेटाइटिस बी के इलाज के लिये एक ओरल वैक्सीन की खोज कर ली है। पिछले कुछ सालों से हेपेटाइटिस बी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

कौनसा देश एशिया का पहला देश है जिसने माँ से बच्चे तक पहुँचने वाले HIV संक्रमण पर रोक लगाने में सफलता हासिल की है?
A. भारत
B. थाईलैण्ड
C. बांग्लादेश
D. चीन
Answer: B
विस्तार: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 7 जून 2016 को थाईलैण्ड (Thailand) को माँ से बच्चे तक पहुँचने वाले एच.आई.वी. संक्रमण (HIV infection) पर रोक लगाने वाला देश आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया। इस घोषणा के साथ थाईलैण्ड यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया अपनी घोषणा में WHO ने कहा कि नियमित स्क्रीनिंग तथा गर्भवती महिलाओं के लिए यूनीवर्सल नि:शुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम को क्रियान्वित कर थाईलैण्ड ने यह उपलब्धि हासिल की है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

अमेरिका (USA) के किस शहर में एक समलैंगिक नाइटक्लब में 12 जून 2016 को एक आतंकी हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई?
A. ऑरलैण्डो
B. न्यूयॉर्क
C. लंदन
D. शिकागो
Answer: A
विस्तार: ऑरलैण्डो (फ्लोरिडा) के पल्स” (Pulse) नामक सुप्रसिद्ध समलैंगिक नाइटक्लब में 12 जून 2016 को तड़के एक (संभावित) आतंकी घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। इस आतंकी घटना के तहत उमर मीर मतीन सिद्दीकी नामक एक अकेले बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए नाइटक्लब में प्रवेश कर लिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 विमान दिए जाने से मना करने पर पाकिस्तान ने निम्न में से किस देश से यह विमान हासिल करने की घोषणा की?
A. इंग्लैंड
B. न्यूज़ीलैंड
C. जॉर्डन
D. वियतनाम
Answer : C
विस्तार : पाकिस्तान एफ-16 विमान अमेरिका के बजाय जॉर्डन से लेगा। अमेरिका वाला अध्याय उसने बंद कर दिया है, अब वह जॉर्डन से वही लड़ाकू विमान खरीदेगा। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच इस फाइटर प्लेन को खरीदने का सौदा तय चुका था.अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 6 to 10 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016) 6 to 10 जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 6 to 10  जून  2016
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जून 2016 को निम्न में से किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
A. पाकिस्तान
B. कतर
C. अफगानिस्तान
D. नेपाल
Answer : C
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्ला खान अवॉर्ड से नवाजा गया। देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीएम मोदी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने किन पदों के लिए अभी तक प्रभावी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का आरक्षण समाप्त करने की घोषणा 7 जून 2016 को की ?
A. प्रोफेसर
B. एसोसिएट प्रोफेसर
C. उपरोक्त दोनों
D. इनमे से कोई नहीं
Answer: C
विस्तार: भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 7 जून 2016 को की गई घोषणा के अनुसार अब प्रोफेसर (Professor) तथा एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) के पदों के लिए अन्य पिछड़ा वर्गों (OBC) के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

चन्द्रशालानामक रंगमंच समूह की स्थापना करने वाली कलाकार का क्या नाम है, जिनका हाल ही (जून 2016) में निधन हो गया?
A. प्रभा साक्षी
B. आरती मलिक
C. चंद्रप्रभा देवसरे
D. सुलभा देशपांडे
Answer : D
विस्तार : हिंदी और मराठी सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन की दिग्गज अभिनेत्री और निर्देशक सुलभा देशपांडे का 4 जून को निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी और मराठी में रंगमंच पर अभिनय के लिए 1987 संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस राज्य ने जून 2016 को देश में अपनी तरह का पहला ग्रीन डेटा सेंटर स्थापित किया है?
A. राजस्थान
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. झारखण्ड
Answer: B
विस्तार: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राज्य सरकार ने 5 जून 2016 को शिमला (Shimla) में एक नए स्टेट डेटा सेंटर (SDC) का उद्घाटन किया। यह देश का पहला डेटा सेंटर है जिसे ग्रीन डेटा सेंटर के सिद्धांत पर तैयार किया गया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan