समसामयिकी 11 to 15 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  11 to 15  जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 11 to 15 जून  2016
हेपेटाइटिस बी की ओरल ड्रग की खोज का दावा जून 2016 में निम्न में से किस अस्पताल ने किया?
A. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
B. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
C. हिंदू राव अस्पताल
D. इनमे से कोई नहीं
Answer : A
विस्तार : भारत के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान एम्स ने दावा किया है कि उसके मेडिकल साइंसदानों ने जानलेवा हेपेटाइटिस बी के इलाज के लिये एक ओरल वैक्सीन की खोज कर ली है। पिछले कुछ सालों से हेपेटाइटिस बी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

कौनसा देश एशिया का पहला देश है जिसने माँ से बच्चे तक पहुँचने वाले HIV संक्रमण पर रोक लगाने में सफलता हासिल की है?
A. भारत
B. थाईलैण्ड
C. बांग्लादेश
D. चीन
Answer: B
विस्तार: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 7 जून 2016 को थाईलैण्ड (Thailand) को माँ से बच्चे तक पहुँचने वाले एच.आई.वी. संक्रमण (HIV infection) पर रोक लगाने वाला देश आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया। इस घोषणा के साथ थाईलैण्ड यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया अपनी घोषणा में WHO ने कहा कि नियमित स्क्रीनिंग तथा गर्भवती महिलाओं के लिए यूनीवर्सल नि:शुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम को क्रियान्वित कर थाईलैण्ड ने यह उपलब्धि हासिल की है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

अमेरिका (USA) के किस शहर में एक समलैंगिक नाइटक्लब में 12 जून 2016 को एक आतंकी हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई?
A. ऑरलैण्डो
B. न्यूयॉर्क
C. लंदन
D. शिकागो
Answer: A
विस्तार: ऑरलैण्डो (फ्लोरिडा) के पल्स” (Pulse) नामक सुप्रसिद्ध समलैंगिक नाइटक्लब में 12 जून 2016 को तड़के एक (संभावित) आतंकी घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। इस आतंकी घटना के तहत उमर मीर मतीन सिद्दीकी नामक एक अकेले बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए नाइटक्लब में प्रवेश कर लिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 विमान दिए जाने से मना करने पर पाकिस्तान ने निम्न में से किस देश से यह विमान हासिल करने की घोषणा की?
A. इंग्लैंड
B. न्यूज़ीलैंड
C. जॉर्डन
D. वियतनाम
Answer : C
विस्तार : पाकिस्तान एफ-16 विमान अमेरिका के बजाय जॉर्डन से लेगा। अमेरिका वाला अध्याय उसने बंद कर दिया है, अब वह जॉर्डन से वही लड़ाकू विमान खरीदेगा। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच इस फाइटर प्लेन को खरीदने का सौदा तय चुका था.अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment