करेंट अफेयर्स 26 to 30 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स, समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (Current Affairs in Hindi for 26 to 30 September 2016):  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26 to 30 सितंबर 2016 
इसरो के पीएसएलवी (PSLV) रॉकेट के माध्यम से 26 सितम्बर 2016 को कौनसा मौसम-सम्बन्धी उपग्रह प्रक्षेपित किया गया?
A. नाविक 
B. स्कैटसैट-1
C. मौसम-1
D. उपरोक्त सभी 
Answer: B
विस्तार: अपनी तरह के देश के पहले प्रक्षेपण के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 26 सितम्बर 2016 को श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (Satish Dhawan Space Centre) से पीएसएलवी सी-35 (PSLV C-35) रॉकेट प्रक्षेपित किया जिसने आठ विभिन्न उपग्रहों को दो विभिन्न कक्षाओं में प्रक्षेपित किया। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

केंद्र सरकार ने किस देश के साथ 36 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के सौदे को मंजूरी दी? 
A. फ्रांस
B. अमेरिका 
C. रूस 
D. इटली
Answer: A
विस्तार: रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों के लिए करीब 59,000 करोड़ की डील पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में किसको पीटीआई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है ?
A. अनुपम खेर 
B. रियाद मैथ्यू 
C. विवेक गोयनका 
D. राजदीप सरदेसाई 
Answer: B
विस्तार: प्रतिष्ठित पत्रिका मलयाला मनोरमा के निदेशक और वरिष्ठ सहायक संपादक रियाद मैथ्यू ने बॉम्बे समाचार के निदेशक होरमुसजी एन कामा का स्थान लेंगे जबकि इंडियन एक्सप्रेस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका का चुनाव मैथ्यू के स्थान पर किया गया है। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय सेना ने किस देश में की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन किया है ?
A. म्यांमार 
B. पाकिस्तान 
C. नेपाल 
D. चीन 
Answer: B 
विस्तार: भारतीय सेना ने 29 सितंबर को पीओके में किए गए सर्जिकल ऑपरेशन में 40 से अधिक आतंकी मारे गए थे। DGMO और विदेश मंत्रालय की सयुक्त प्रेस कॉन्फेंस में यह खुलासा किया गया, कि पाकिस्तान में 3 किलोमीटर तक अंदर घुस कर भारतीय सेना ने आतंकियों के 7 लांचपैड को अपना निशाना बनाया। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

फीफा अंडर-17 विश्व कप निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित कराया जा रहा है?
A. ब्राज़ील
B. फ़्रांस
C. भारत
D. श्रीलंका
Answer: C 
विस्तार: फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 की स्थानीय आयोजन समिति ने देश की पहली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का लोगो (प्रतीक चिह्न) लांच किया। यह लोगो एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के दौरान लांच किया गया, जो अगले साल होने वाले टूर्नामेंट का पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

साहित्य क्षेत्र से जुड़ा वर्ष 2015 का मूर्तिदेवी सम्मान 29 सितम्बर 2016 को किसे प्रदान किया गया? 
A. महादेवी सिंह 
B. एआर रहमान 
C. कलाकलुरि एनोच
D. उपरोक्त सभी 
Answer: C
विस्तार: तेलुगु (Telugu) भाषा के सुप्रसिद्ध दलित लेखक तथा कवि प्रो. कलाकलुरि एनोच को उनकी रचना के लिए वर्ष 2015 का मूर्तिदेवी सम्मान प्रदान किया गया। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में जारी वर्ष 2016-17 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत को क्या स्थान दिया गया है? 
A. 30वाँ
B. 35वाँ
C. 32वाँ
D. 39वाँ
Answer: D 

विस्तार: विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा प्रकाशित वर्ष 2016-17 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Competitiveness Index – GCI) में भारत को कुल 138 देशों में 39वाँ स्थान दिया गया है। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment