करेंट अफेयर्स 16 से 20 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 16 से 20 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 16 से 20 नवंबर 2016 
भारत-चीन का 13 दिवसीय 6वां संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण 'हाथों में हाथ 2016' किस स्थान पर शुरू हुआ? A. जैसलमेर B. गुवाहाटी C. पुणे D. दिल्ली Answer: C विस्तार: भारत-चीन का 13 दिवसीय छठवां संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण 'हाथों में हाथ 2016' 16 नवम्बर 2016 को पुणे में शुरू हुआ जिसमें भारत तथा चीन की सेनाओं की कम्पनी भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान हुई संयुक्त परेड का नेतृत्व चीनी सेना के ले. कर्नल ली गुआंगहुआ (Lt. Col. Li Guanghua) ने किया जबकि भारतीय दल का नेतृत्व कर्नल दयानंद शर्मा (Col. Dayanand Sharma) ने किया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK एशियाई विकास बैंक (ADB) तथा भारत सरकार ने किस नदी पर 9.8 किलोमीटर लम्बा नया पुल बनाने के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है? A. ब्रह्मपुत्र नदी B. कोसी नदी C. बेतवा नदी D. गंगा नदी Answer: D विस्तार: भारत सरकार 50 करोड़ डॉलर ($500 million) का यह ऋण एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank – ADB) से बिहार की राजधानी पटना (Patna) में गंगा नदी पर 9.8 किमी. लम्बा पुल बनाने के लिए ले रही है। इस प्रस्तावित पुल के द्वारा उत्तर व दक्षिण बिहार को बेहतर तरीके से परस्पर जोड़कर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK मेंग होंगवेई जिन्हें वैश्विक सहयोग एजेंसी इंटरपोल (Interpol) के मुखिया चुना गया है, किस देश के निवासी है? A. जापान B. अमेरीका C. फ्रांस D. चीन Answer: D विस्तार: चीन के गृह और जनसुरक्षा उपमंत्री मेंग होंगवेई को अंतरराष्ट्रीय अपराध विरोधी पुलिस संगठन (इंटरपोल) का प्रमुख चुना गया है। इस प्रकार वे इस महत्वपूर्ण पद पर काबिज होने वाले पहले चीनी अधिकारी बन गए। उनका कार्यकाल चार सालों का होगा और नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर दी गई है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK किस अभिनेता को 200 से अधिक सफल फिल्मों में योगदान देने के कारण मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? A. अमिताभ बच्चन B. टॉम हैंक्स C. जैकी चैन D. जिम कैरी Answer: C विस्तार: फिल्म जगत में 56 साल से अधिक समय के करियर में 200 से अधिक फिल्में करने वाले जैकी चैन को आखिरकार ऑस्कर से सम्मानित किया गया। ‘ई ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के अनुसार 62 वर्षीय एक्शन स्टार को शनिवार रात लॉस एंजिलिस के हालीवुड एंड हिंगलैंड सेंटर में आयोजित आठवें ‘ऐन्यूअल गवर्नर्स अवार्डस’ के दौरान मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK केंद्र सरकार ने किस विवादित इस्लामी उपदेशक के एनजीओ पर प्रतिबंध लगाया? A. मोहम्मद मुर्सी B. मेहदी मसूर C. जाकिर नाइक D. इनमें से कोई नहीं Answer: C विस्तार: केंद्र सरकार ने 15 नवम्बर को विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK 16 नवम्बर 2016 को जारी आंकड़ों के अनुसार कौनसा देश सऊदी अरब को पछाड़कर भारत को तेल आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया? A. इराक B. अमेरीका C. रूस D. ईरान Answer: D विस्तार: अक्टूबर के दौरान ईरान (Iran) अपने राजनीतिक प्रतिद्वन्दी सऊदी अरब (Saudi Arabia) को पछाड़ कर भारत को पेट्रोलियम तेलों की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता देश के रूप में उभरा है। यह तथ्य 16 नवम्बर 2016 को आए शिपिंग सम्बन्धी आंकड़ों से सामने आए। सऊदी अरब पिछले चार महीनों से तेल की कीमतें बढ़ा रहा है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने सतलज यमुना लिंक नहर पर नया बिल पास किया है? A. बिहार B. उत्तर प्रदेश C. पंजाब D. इनमें से कोई नहीं Answer: C विस्तार: सतलुज-यमुना लिंक [Sutlej-Yamuna Link] विवाद पर पंजाब विधानसभाने कहा है कि हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से पानी के बिल वसूले जाएं। पंजाब सरकार दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को 1966 से लेकर अब तक दिए गए पानी का बिल भेजेगी और पानी की पूरी कीमत वसूल की जाएगी। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment