करेंट अफेयर्स 21 से 25 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 21 से 25 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 21 से 25 नवंबर 2016 
समुद्र में साहस दिखाने के लिए किस भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन को आईएमओ सम्मान मिला है? A. राधिका मेनन B. निर्मला शर्मा C. रश्मि दत्त D. अलका सिंह Answer: A विस्तार: भारतीय मर्चेंट नेवी की पहली महिला कप्तान राधिका मेनन को समुद्र में सात मछुआरों को बचाने के लिए लंदन में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार को पाने वाली राधिका विश्व की पहली महिला हैं। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ष 2015 में बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली एक नौका में बैठे सात मछुआरों को बचाने के लिए दिया गया। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK एम.जी.के. मेनन जिनका 22 नवम्बर 2016 को निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे? A. विज्ञान B. संगीत C. नृत्य D. खेल Answer: A विस्तार: एम.जी.के. मेनन (Mambillikalathil Govind Kumar Menon) का 22 नवम्बर 2016 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उच्च ऊर्जा वाले भौतिक कणों के अनुसंधान से जुड़े प्रमुख भौतिकविद के साथ ही भारतीय विज्ञान से जुड़ी तमाम संस्थाओं के संरक्षक/निर्माता के रूप में भी जाने जाते थे। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK नवम्बर 2016 के दौरान किसे प्रमुख औद्यौगिक संगठन फिक्की (FICCI) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया? A. उर्जित पटेल B. रतन टाटा C. पंकज पटेल D. गौतम अडानी Answer: C विस्तार: जाने-माने उद्योगपति व देश की अग्रणी फार्मा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर के सी.एम.डी. पंकज पटेल को को 21 नवम्बर 2016 को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठन फिक्की (FICCI) के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK हाल ही में नोटबंदी को "प्रबंधन की विशाल असफलता" किसने कहा है? A. अरुण जेटली B. मनमोहन सिंह C. उध्दव ठाकरे D. इनमे से कोई नहीं Answer: B पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के बाद देश के कई हिस्सों में फैली अफरातफरी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने कहा कि ‘प्रबंधन की विशाल असफलता’ है और यह संगठित एवं कानूनी लूट-खसोट का मामला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमें नोटबंदी के फैसले से कोई परेशानी नहीं है। बल्कि इसको जिस तरह से लागू किया गया है उसपर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले को अव्यवस्थित तरीके से लागू किया गया है। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK 'आंख आ धन्ये' किसका काव्य संग्रह है? A. अटल बिहारी वाजपेयी B. राजीव गाँधी C. नरेंद्र मोदी D. राजनाथ सिंह। Answer: C केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 23 नवम्बर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजराती काव्य संग्रह 'आंख आ धन्ये' का डॉ. राजलक्ष्मी श्रीनिवासन द्वारा किए गए संस्कृत अनुवाद 'नयनम् इदम् धन्यम्' का विमोचन किया। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment