करेंट अफेयर्स 21 से 25 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 21 से 25 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 21 से 25 दिसंबर 2016 
दिसम्बर 2016 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने हाल ही में किस देश को पीछे छोड़कर विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है?
A. जापान
B. ब्राज़ील
C. ग्रेट ब्रिटेन
D. चीन
Answer: C
विस्तार: एक बड़ी उपलब्धि के अंतर्गत भारत अपने पूर्व औपनिवेशिक स्वामी ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) को पछाड़कर विश्व की छठवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। पिछले 150 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किस लेखक को वर्ष 2016 के लिए हिंदी भाषा हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. जेरी पिंटो
B. गीता उपाध्याय
C. छत्रपाल
D. नासिरा शर्मा
Answer: D
विस्तार: साहित्य अकादमी ने 21 दिसम्बर 2016 को 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की। हिंदी में इस वर्ष साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास 'परिजात' के लिए दिया जाएगा। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वर्ष 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले खिलाडी का क्या नाम है ?
A. महेंद्रसिंह धोनी
B. रोहित शर्मा
C. आशीष नेहरा
D. रविचन्द्रन आश्विन
Answer: D
विस्तार: भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचन्द्रन आश्विन को 22 दिसम्बर 2016 को वर्ष 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Cricketer of the Year) घोषित कर दिया गया। इस पुरस्कार को जीतने के कारण उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

तमिलनाडु सरकार ने 21 दिसम्बर को किसे नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?
A. रविचन्द्रदन कुमार
B. अनिल बैजल
C. विरल आचार्य
D. गिरिजा वैद्यनाथन
Answer: D
विस्तार: तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. राममोहन राव के यहां आयकर छापे के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और अतिरिक्त मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन को 21 दिसम्बर को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य की जेल में दिसम्बर 2016 में बंद कैदियों के लिए टेलीफोन की सुविधा शुरू की गई है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. गुजरात
D. राजस्थान
Answer: A
विस्तार: जेल में बंद कैदियों की जेल से अपने परिजनों से टेलीफोन पर बात करने की सुविधा शुरू हो गयी है और पहले कैदी ने अपनी मां से बात भी की। कुछ दिन पहले इसके लिये जिला जेल में दो पीसीओ खोले गये थे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment