करेंट अफेयर्स 26 से 31 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 26 से 31 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26 से 31 दिसंबर 2016 
भारत ने 26 दिसम्बर 2016 को किस लम्बी दूरी तक मार करने वाली परमाणु क्षमता से सम्पन्न मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
A. नाग-5
B. पृथ्वी-5
C. अग्नि-5
D. अग्नि-6
Answer: C
विस्तार: अग्नि-5 (Agni-5) भारत की अब तक की सबसे शक्तिशाली परमाणु क्षमता से सम्पन्न मिसाइल है जिसका सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 26 दिसम्बर 2016 को ओडीशा के तट पर स्थित कलाम द्वीप से किया गया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ज्ञानपीठ पुरस्कार 2016 के विजेता कौन हैं?
A. रघुवीर चौधरी
B. शंख घोष
C. जी शंकर कुरूप
D. नासिरा शर्मा
Answer: B
विस्तार: ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2016 में आधुनिक बांग्ला साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित बांग्ला कवि शंख घोष को दिया जायेगा। देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान के रूप में विख्यात ज्ञानपीठ पुरस्कार का वर्ष 2016 का सम्मान सुप्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार शंखा घोष को प्रदान किया जायेगा। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य ने हाल ही में उच्च न्यायिक सेवा भर्ती में 50% आरक्षण को मंजूरी दी है ?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. गुजरात
D. मध्यप्रदेश
Answer: B
बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने बिहार उच्च न्यायिक सेवा जिला न्यायधीश (प्रवेश बिंदू) और बिहार असैनिक सेवा (न्याय शाखा) भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को 27 दिसम्बर को मंजूरी प्रदान कर दी है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा?
A. राजस्थान
B. दिल्ली
C. मेघालय
D. गुजरात
Answer: C
विस्तार: देश के पूर्वोत्तर में स्थित राज्य मेघालय वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। यह घोषणा 27 दिसम्बर 2016 को चेन्नई में हुई भारतीय ऑलम्पिक संघ (IOA) की बैठक में की गई। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसम्बर को USSD-आधारित कौनसी मोबाइल एप्प का शुभारम्भ किया है ?
A. मोबीकैश (MobiCash)
B. भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM)
C. प्राण
D. डिजीकैश
Answer: B
विस्तार: भारत इंटरफेस फॉर मनी (Bharat Interface for Money – BHIM) केन्द्र सरकार द्वारा डिज़िटल भुगतान करने के लिए तैयार किया गया बिलकुल नया एप्लीकेशन है जिसे 30 दिसम्बर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाँच किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

दिल्ली के नए उप-राज्यपाल कौन है ?
A. किरण बेदी
B. अनिल बैजल
C. विरल आचार्य
D. रजत शर्मा
Answer: B
विस्तार: अनिल बैजल ने दिल्ली के उप राज्यपाल पद की शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी रोहिणी ने अनिल बैजल को राजनिवास में दिल्ली के 20वें राज्यपाल के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment