करेंट अफेयर्स 1 से 5 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 1 से 5 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 1 से 5 जनवरी 2017 
आरबीआई ने एटीएम निकासी की दैनिक सीमा बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2017 से अधिकतम दैनिक निकासी की सीमा 2500 रूपये से बढ़ाकर कितने रुपए तक कर दी है?
A. 24000 रुपए
B. 5000 रुपए
C. 4500 रुपए
D. 10000 रुपए
Answer: C 
विस्तार: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटबंदी के बाद कैश की किल्ल त से जूझ रहे लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। 1 जनवरी से ATM से एक दिन में 2,500 की जगह अब 4,500 रुपए कैश निकाल सकेंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाड़ी ने 1 जनवरी 2017 को सन्यास की घोषणा की है ?
A. सानिया मिर्ज़ा 
B. सोमदेव देवबर्मन
C. रोहन बोपन्ना 
D. महेश भूपति 
Answer: B 
विस्तार: चोटों से परेशान भारत के स्टार एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने 1 जनवरी 2017 को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। वे वर्ष 2008 में देश के टेनिस जगत में एक बेहद प्रतिभासम्पन्न युवा खिलाड़ी के रूप में आए थे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सुप्रीम कोर्ट ने किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने का आदेश जारी किया?
A. अजय शिर्के
B. रोबिन सिंह 
C.शशांक मनोहर
D. अनुराग ठाकुर
Answer: D 
विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कोर्ट ने अजय शिर्के को भी सचिव के पद से हटा दिया है। कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को अदालत की न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने का दोषी पाया है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसे वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया गया?
A. एस के निगम 
B. विवेक तोमर
C. संदीप चौधरी 
D. अर्चना निगम
Answer: D 
विस्तार: अर्चना निगम को भारत सरकार की नई महालेखा नियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया गया है। निगम पहली जनवरी से वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पदभार संभालेंगी। उन्हें एमजे जोसेफ के स्थान पर नियुक्ति दी गई है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 जनवरी 2017 को किस स्थान पर किया?
A. दिल्ली 
B. मुम्बई 
C. तिरुपति
D. कोच्चि 
Answer: C 
विस्तार: तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय (Sri Ventakteswara University) में 104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (104th Indian Science Congress – ISC) का आयोजन 3 से 7 जनवरी 2017 के बीच किया जा रहा है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय वनडे, T20 की कप्तानी से किस खिलाडी ने इस्तीफा दे दिया है ?
A. विराट कोहली 
B. युवराज सिंह 
C. एमएस धोनी 
D. रोहित शर्मा 
Answer: C
विस्तार: महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। हालांकि, वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहेंगे। बीसीसीआई ने 4 जनवरी 2016 को ट्वीट कर धोनी के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

गुरू गोबिन्द सिंह की 350वीं ऐतिहासिक जयंती के कार्यक्रम में 5 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री ने कहाँ पर शिरकत की ?
A. अमृतसर 
B. चंडीगढ़ 
C. पटना 
D. दिल्ली 
Answer: C 

विस्तार: सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी की 350वीं जयंती कल देशभर में प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती का मुख्य समारोह पटना में उनके जन्म स्थल तख्त हरमंदर साहेब में आयोजित किया गया है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment