15, 16 मार्च 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 मार्च 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 मार्च 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
एन.बीरेन सिंह ने 15 मार्च को किस राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है ?
A. गोवा 
B. हरियाणा 
C. मणिपुर
D. मिजोरम 
Answer: C 
विस्तार : मणिपुर भाजपा विधायक दल के नेता एन. बीरेन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिरेन सिंह मणिपुर में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने बिरेन सिंह को शपथ दिलाई। इसके साथ ही मणिपुर में भाजपा की ये पहली सरकार बनी है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

केंद्र सरकार ने हाल ही में किस नोट के प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे है?
A. 100 रुपये
B. 20 रुपये
C. 10 रुपये
D. 2000 रुपये
Answer: C 
विस्तार : केंद्र सरकार ने हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 10 रुपये के प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 


15 मार्च 2017 को किसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष पद से एकाएक इस्तीफा दे दिया?
A. शशांक मनोहर
B. ललित मोदी 
C. डेव रिचर्डसन
D. शरद पवार 
Answer: A
विस्तार: एक अप्रत्याशित कदम में शशांक मनोहर (Shashank Manohar) ने 15 मार्च 2017 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council – ICC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेव रिचर्डसन (Dave Richardson) को सौंपा। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 


गोवा में निम्न में से किसकी सरकार ने 16 मार्च 2017 को विधानसभा में बहुमत साबित किया?
A. आम आदमी पार्टी 
B. कांग्रेस 
C. भाजपा 
D. गोवा फॉरवर्ड पार्टी
Answer: C 

विस्तार : मनोहर पार्रिकर ने 14 मार्च 2017 को चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद 16 मार्च 2017 तक अपना बहुमत सिद्ध किया है । सरकार ने 22 विधायकों के समर्थन के साथ विश्वास-मत हासिल कर लिया। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2017 में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी भाजपा (BJP) को मात्र 13 सीटें हासिल हुई थीं जबकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली थी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment