सुलखान सिंह उत्तरप्रदेश के नए DGP बने

वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सुलखान सिंह उत्तरप्रदेश के नए DGP बनाये गए हैं।  सरकार ने शुक्रवार को कुल 12 आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। बांदा जिले के निवासी सुलखान सिंह 30 सितंबर, 2017 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। संभव है कि सरकार उनका कार्यकाल बढ़ाने की भी सिफारिश करे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की यह गाइड लाइन है कि डीजीपी की तैनाती दो वर्ष के लिए की जाए। सुलखान सिंह सख्त अफसर माने जाते हैं। बसपा सरकार के दौरान उन्होंने भर्ती घोटाले की जांच की थी। सपा सरकार के आने के बाद लंबे समय तक उन्हें महत्वहीन पद पर तैनात किया गया। बहुत बाद में उन्हें डीजी प्रशिक्षण बनाया गया।
इसके अलावा सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध शाखा) के साथ-साथ लाजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है. वे आदित्य मिश्र का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रदेश का नया अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। सूर्य कुमार को पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष बनाए रखा गया है. पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना मुख्यालय) जवाहर लाल त्रिपाठी को पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment