1, 2 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केंद्र सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र में 1 मई 2017 से नए प्रावधान किए हैं, इनका क्या नाम है?   
A. पुनरीक्षित रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 
B. रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2017
C. रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2016
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: C 
विस्तार : केंद्र सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र हेतु 1 मई 2017 से रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2016 को लागू किया है। मकान खरीददारों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया रियल एस्टेट कानून (Real Estate Act) यानी रेरा 1 मई 2017 से लागू हो गया है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की गयी, अभियान का निम्न में से क्या नाम है? 
A. भारत माता अभियान
B. विद्या वीरता अभियान
C. वीरता अभियान 
D. वीर भूमि अभियान 
Answer: B  
विस्तार : युवाओं के मन में देश के लिए जान न्योछावर करने वाले असली नायकों और सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के मकसद से देशव्यापी 'स्टूडेंट्स फॉर सोल्डर्स: विद्या-वीरता' अभियान शुरू किया जा रहा है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

नेपाल में निम्न में से किस पार्टी ने गठबंधन सरकार से हटने का फैसला किया? 
A. मधेसी पार्टी 
B. राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी
C. माओवादी कम्युनिद्त पार्टी 
D. उपरोक्त सभी
Answer: B 
विस्तार : नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने नेपाल की प्रचंड नीत सरकार से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने एक दिन पहले 1 मई को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के खिलाफ महाभियोग से अपना समर्थन वापस ले लिया था। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

उत्तर प्रदेश कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्रति वर्ष निम्न में से किस तारीख को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया?
A. 08 अप्रैल 
B. 12 मार्च 
C. 30 जनवरी
D. 24 जनवरी
Answer: D 
विस्तार : भारत के और राज्यों की तरह ही अब यूपी में भी 24 जनवरी को ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ मनाया जाएगा। यूपी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है और अब यूपी में हर साल 24 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत का वह पहला राज्य कौन सा है जिसने अपने वित्तीय वर्ष की समयावधि को जनवरी-दिसम्बर किया है?
A. राजस्थान 
B. मध्यप्रदेश
C. छत्तीसगढ़ 
D. गुजरात 
Answer: B 

विस्तार: मध्य प्रदेश सरकार ने 2 मई 2017 को अपने वित्तीय वर्ष को बदल कर जनवरी-दिसम्बर करने की घोषणा की है। इस प्रकार राज्य यह अहम निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कुछ दिन पूर्व इस सम्बन्ध में किए गए आग्रह पर आधारित है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment