7, 8 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
A. राजनाथ सिंह 
B. वैंकया नायडु 
C. मल्लिकार्जुन खडगे
D. गिरिराज सिंह 
Answer: C 
विस्तार : लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खडगे को नियुक्त किया गया है। मल्लिकार्जुन खडगे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ है। वर्तमान में मल्लिकार्जुन खडगे लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता है। लोक लेखा समिति भारतीय संसद के चुने हुए सदस्यों वाली समिति है, जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परिक्षण करती है। लोक लेखा समिति भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक द्वारा दिये गए लेखा परिक्षण संबंधी प्रतिवेदनों की जांच करती है।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

विश्व का सबसे ऊँचा पुल किस नदी पर बनाया जा रहा है?
A. गंगा 
B. चिनाब 
C. नील 
D. व्यास 
Answer: B 
विस्तार: विश्व का सबसे ऊँचा पुल चिनाब नदी पर बनाया जायेगा। चिनाब नदी पर बनाए जाने वाले रेल पुल की ऊंचाई एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा होंगी। इस पुल के निर्माण के बाद बारामूला से जम्मू का रास्ता साढ़े घंटे में तय किया जा सकेगा, जबकि बारामूला से जम्मू की दूरी तय करने के लिए सड़क मार्ग से 13 घंटे लगते है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में चाय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
A. पी जे फील्ड
B. हरीश मानवानी 
C. संजीव मेहता 
D. कमल बेजबोराह
Answer: D 

विस्तार: चाय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में असम के प्रसिद्ध चाय बागान के मालिक कमल बेजबोराह को नियुक्त क्या गया है। बेजबोराह चाय बोर्ड के पहले गैर आईएएस चेयरमैन है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment