1, 2 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. अनुपम श्रीवास्तव 
B. शशि शेखर वेमपति
C. देवेन्द्र सिन्हा 
D. तपन राय
Answer: D
विस्तार: आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तपन राय को नियुक्त किया गया है। राय गुजरात कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश ने हाल ही में 2015 के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग होने की घोषणा की है?
A. भारत 
B. अमेरिका
C. चीन 
D. जर्मनी 
Answer: B 
विस्तार: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की है। ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान इसकी घोषणा की थी। इस फैसले के साथ अमेरिका ग्लोबलवार्मिंग से मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से अलग हो गया। ट्रंप ने समझौते से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमारे नागरिकों के संरक्षण के अपने गंभीर कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से हट रहा है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य ने जून 2017 में टी-वॉलेट नाम से अपनी आधिकारिक ई-वॉलेट सेवा शुरू की है?
A. पंजाब 
B. केरल 
C. कर्नाटक 
D. तेलंगाना
Answer: D 
विस्तार: तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया है जिसका अपना अधिकारिक ई-वॉलेट है। राज्य ने 1 जून 2017 को “टी-वॉलेट” (‘T-Wallet’) नामक ई-वॉलेट लाँच कर यह उपलब्धि हासिल की। यह भारत की किसी भी राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया पहला ई-वॉलेट है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

एस. अब्दुल रहमान का 2 जून 2017 को निधन हो गया, वे किस भाषा के बेहद प्रतिष्ठित रचनाकार थे?
A. हिंदी 
B. तमिल 
C. मराठी 
D. बंगाली 
Answer: B 
विस्तार: एस. अब्दुल रहमान का 2 जून 2017 को निधन हो गया है, वे एक सुविख्यात तमिल कवि थे। उन्होंने तमिलनाडु के सम्पूर्ण साहित्यिक नक्शे की पैमाइश करते हुए तमिल साहित्य में आधुनिकता का समावेश किया था। उनकी तमिल काव्य कृति “आलापनई” (“Aalapanai”) को वर्ष 1999 में तमिल के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) मिला था। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय मूल के किस मंत्री को आयरलैण्ड की सत्ताधारी पार्टी ने 2 जून 2017 को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चयनित किया?
A. राहुल सचदेवा
B. लियो वरदकर
C. रीताब्रता बनर्जी
D. शिवराम गौडा
Answer: B
विस्तार: लियो वरदकर, जोकि एक भारतीय प्रवासी की संतान हैं, आयरलैण्ड के अगले प्रधानमंत्री होंगे। उनके चयन पर 2 जून 2017 को तब मुहर लगी जब देश की सत्ताधारी पार्टी फाइन गेल ने उन्हें पार्टी के अगले नेता के रूप में चयनित किया। इस प्रकार वे आयरलैण्ड के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके अलावा वे विश्व के कुछ सबसे युवा प्रधानमंत्रियों में से एक होंगे।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में किस देश को पछाड़कर चीन सबसे तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बना?
A. भारत
B. अमेरिका
C. जापान
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: चीन के एक सरकारी दैनिक ने कहा कि भारत को हाथी बनाम ड्रैगन की दौड़ में एक बड़ा झटका लगा है और यह दुखद आश्चर्य है क्योंकि उसकी जीडीपी वृद्धि जनवरी-मार्च तिमाही में घट गयी जबकि चीन इस दौरान एक बार फिर तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रुप में उभरा है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में किसे प्रसार भारती का नया सीईओ नियुक्त किया गया है?
A. अनुपम श्रीवास्तव 
B. शशि शेखर वेमपति
C. देवेन्द्र सिन्हा 
D. तपन राय
Answer: B 

विस्तार: प्रसार भारती बोर्ड के अंशकालिक सदस्य शशि शेखर वेमपति को इस लोक प्रसारक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि सीईओ नियुक्त किया गया। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने प्रसार भारती के सीईओ पद के लिए उनके नाम को मंजूरी दी....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment