मानुषी छिल्लर बनी मिस इंडिया वर्ल्ड 2017

फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब हरियाणा की मानुषी चिल्लर ने जीता है। 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ 'मिस हरियाणा' मानुषी चिल्लर ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। मेडिकल स्टूडेंट रहीं मानुषी को पिछले साल की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की सना दुआ फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं बिहार की प्रियंका कुमारी ने सेकंड रनर अप का खिताब जीता। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब मानुषी चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

0 comments:

Post a Comment