3, 4 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3, 4 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3, 4 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किसे चौथी बार 'यूरोपियन गोल्डन शू’ पुरस्कार दिया गया है? 
A. रुबिन ओकोतिए
B. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
C. रिवाल्डो 
D. लियोनेल मैसी
Answer: D 
विस्तार: ‘यूरोपियन गोल्डन शू’ पुरस्कार यूरोप में शीर्ष डिवीज़न की राष्ट्रीय लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले फूटबालर को यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। हाल ही में यह पुरस्कार बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाडी लियोनेल मैसी को दिया गया है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत एवं निम्न में से किस देश ने कुडनकुलम में परमाणु संयंत्र की दो इकाइयों के लिए महत्वपूर्ण करार किया है?
A. चीन
B. रूस
C. नेपाल
D. श्रीलंका
Answer: B
विस्तार: भारत और रूस ने तमिलनाडु में मॉस्को की मदद से कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की अंतिम दो इकाइयों को लगाने के लिए एक बहुप्रतीक्षित समझौते को 1 जून 2017 को शुरूआती अवरोधों से उबरते हुए अंतिम रूप दिया। कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाइयों 5 और 6 के लिए जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (जीएफए) और ऋण सहायता ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्न में से किसने हाल ही में बीसीसीआई प्रशासक पद से इस्तीफा दिया है?
A. कपिल देव
B. सचिन तेंदुलकर
C. विनोद राय
D. रामचंद्र गुहा
Answer: D

विस्तार: सुप्रसिद्ध इतिहासकार रामचन्द्र गुहा ने 1 जून 2017 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की प्रशासन समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। निजी कारणों को इस्तीफे का कारण बताते हुए गुहा ने अपना इस्तीफा विनोद राय को सौंप दिया जोकि इस समिति के अध्यक्ष हैं। उल्लेखनीय है कि BCCI के कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 30 जनवरी 2017 को बीसीसीआई के प्रशासकों की एक समिति गठित की थी। भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इस समिति में रामचन्द्र गुहा के अलावा सुप्रसिद्ध पूर्व महिला क्रिकेटर डायना एदुलजी को सदस्य बनाया गया था। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस खिलाडी ने थाईलैंड ओपन 2017 का खिताब जीता है?
A. बी साईं प्रणीथ
B. जोनाथन क्रिस्टी
C. चेतन आनंद
D. सैयद मोदी
Answer: A
विस्तार : भारत के बी साईं प्रणीथ ने 4 जून 2017 को थाईलैंड ओपन के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। साईं प्रणीथ ने खिताबी मुक़ाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराने में सफलता पाई। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को कितने देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे हैं?
A. 2
B. 7
C. 4
D. 8
Answer: C
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को चार देशों जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। छह दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने चारों देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाक़ात की और द्विपक्षीय संबंधों पर विचार विमर्श किया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment