रामनाथ कोविंद होंगे अगले राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है, जो संभवतया भारत के अगले राष्ट्रपति होंगे। उनके नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने 19 जून को की है। रामनाथ कोविंद फिलहाल बिहार के राज्यपाल हैं।  अमित शाह ने बताया कि कोविंद के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी दे दी गई है। राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर लग रही राजनीतिक अटकलों में कहीं भी कोविंद का नाम सामने नहीं आया था। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि दलित चेहरा होने की वजह से कोविंद का विरोध होने की संभावना न के बराबर है।
रामनाथ कोविंद का एक परिचय:
  • रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुआ। 
  • कोविंद ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बी कॉम. और एल. एल. बी. की डिग्री हासिल की। 
  • वह बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। यूपी से दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। 
  • 1994 में यूपी से पहली बार राज्यसभा सांसद चुने गए। 2006 तक सांसद रहे। 
  • कई संसदीय कमेटियों के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 
  • पेशे से वकील रहे कोविंद ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष भी रहे हैं। 
  • रामनाथ कोविंद वर्तमान में बिहार के राज्यपाल हैं।

0 comments:

Post a Comment