13, 14 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो का 13 जुलाई 2017 को निधन हुआ है, वे किस देश के थे ?
A. अमेरीका 
B. जापान 
C. नार्थ कोरिया 
D. चीन 
Answer: D 
विस्तार: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और चीन सरकार के मुखर विरोधी लियु शियाओबो (Liu Xiaobo)  का 13 जुलाई 2017 को 61 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। जीवन के आखिरी पल तक वह हिरासत में थे और चीन सरकार ने उनको रिहा करने और विदेश जाने देने के अंतरराष्ट्रीय आग्रह की उपेक्षा की थी। लोकतंत्र के प्रबल समर्थक शियाओबो कैंसर से जूझ रहे थे  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


भारत का सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टॉवर कहाँ पर बनाया गया है?
A. मुंबई 
B. बैंगलोर 
C. दिल्ली 
D. लेह 
Answer: C 
विस्तार: भारत का सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टॉवर दिल्ली में बनाया गया है। यह टावर 102 मीटर ऊँचा है जो इसे क़ुतुब मीनार से भी 40 फीसदी अधिक बड़ा बनाता है। ऊंचाई के मामलें में इस टॉवर का विश्व में 7वां स्थान है।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) ने 12 जुलाई 2017 को दिए अपने आदेश में किस वस्तु के मांझों पर संपूर्ण प्रतिबन्ध लगाया है ?
A. नायलन
B. सिंथेटिक
C. A एवं B दोनों 
D. इनमें से कोई नहीं 
Answer: C 
विस्तार: न्यायमूर्ति स्वतन्तर कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) की एक खण्डपीठ ने 12 जुलाई 2017 को दिए अपने आदेश के द्वारा चीनी मान्झा के नाम से लोकप्रिय नायलन या सिंथेटिक मान्झे, जिसका प्रयोग मुख्यत: पतंग उड़ाने के लिए किया जाता है ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


किस महाद्वीप से हाल ही में अब तक का सबसे बड़ा हिमखंड टूट कर अलग हुआ है?
A. उत्तर अमेरीका 
B. ऑस्ट्रेलिया 
C. यूरोप 
D. अंटार्कटिका
Answer: D 

विस्तार: अंटार्कटिका से अब तक का सबसे बड़ा हिमखंड टूट कर अलग हो गया है। इसका आकार 5,800 वर्ग किलोमीटर यानि राजधानी दिल्ली से भी 4 गुना ज्यादा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि खरबों टन वजन वाला यह हिमखंड दक्षिणी ध्रुव के आसपास से गुजरने वाले पोतों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment