15, 16 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16  जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
मरियम मिर्जाखानी का 15 जुलाई को निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थी ?
A. केमिस्ट्री 
B. गणित 
C. भूगोल 
D. राजनीती 
Answer: B  
विस्तार: गणित में फील्ड मेडल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला मरियम मिर्जाखानी (Maryam Mirzakhani) का 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ईरान की रहने वाली मरियम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक थीं। अंतर्राष्ट्रीय गणित संघ (IMU) द्वारा प्रदान किया जाने वाले इस पुरुष्कार को आधिकारिक रूप से International Medal for Outstanding Discoveries in Mathematics के नाम से जाना जाता है। यह गणित के क्षेत्र में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किसे 15 जुलाई को यूनिसेफ का सद्भावना दूत बनाया गया है?
A. संजय दत्त 
B. लिली सिंह
C. अंकिता सिंह 
D. अभिषेक बच्चन 
Answer: B 
विस्तार: भारतीय मूल की कनाडाई युवती लिली सिंह को 15 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यूनिसेफ का सद्भावना दूत बनाया गया। सद्भावना दूत के तौर पर वे अपने अनोखे डिजिटल मंच पर बच्चों और युवाओं को लाकर उन्हें सशक्त बनाने की कोशिश करेंगी।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

विम्बलडन 2017 महिला ख़िताब किसने जीता है ?
A. सेरेना विलियम्स
B. गार्बाइन मुगुरूजा
C. जोहाना कोंटा
D. वीनस विलियम्स
Answer: B 

विस्तार: स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा ने 15 जुलाई को सेंटर कोर्ट में पांच बार की चैंपियन वीनस विलियम्स को आसानी से सीधे सेट में 6-4, 6-0 से शिकस्त देकर पहला विंबलडन महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब अपनी झोली में डाला। मुगुरूजा ने शानदार खेल दिखाते हुए वीनस को 77 मिनट में पस्त कर उनकी इतिहास रचने की उम्मीद तोड़ दी और इस तरह वह विंबलडन जीतने वाली दूसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गईं। वह दो साल पूर्व अपने पहले विबंलडन में वीनस की बहन सेरेना से हार गई थीं।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment