27, 28 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस बैंक ने हाल ही में फ्री-चार्ज का अधिग्रहण किया है?
A. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
B. ऐक्सिस बैंक 
C. आईसीआईसीआई बैंक 
D. देना बैंक 
Answer: B 
विस्तार: ऐक्सिस बैंक ने स्नैपडील के स्वामित्व वाले मोबाइल पेमेंट प्रदाता फ्रीचार्ज की 385 करोड़ रुपये में अधिग्रहण की घोषणा की है। निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह सौदा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से विनियामक अनुमोदन के अधीन है और अधिग्रहण पूरा करने के लिए समय-सीमा दो महीने रखी गयी है .....सामान्य-ज्ञान पढ़ें सम्पूर्ण हमारी फ्री "Samanya Gyan" मोबाइल एप्प : https://goo.gl/kqR71x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन कहाँ किया है?
A. दिल्ली
B. रामेश्वरम
C. बैंगलोर 
D. कोचीन 
Answer: B  
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर 27 जुलाई को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पेई करुंबू में उनके निवास स्थान पर उनके स्मारक का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया और स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कलाम संदेश वाहिनी की भी शुरुआत की .....सामान्य-ज्ञान पढ़ें सम्पूर्ण हमारी फ्री "Samanya Gyan" मोबाइल एप्प : https://goo.gl/kqR71x

किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह का 27 निधन को निधन हुआ है?
A. राजस्थान 
B. केरल 
C. पंजाब 
D. कर्नाटक
Answer: D 
विस्तार: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह का 27 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह  80 वर्ष के थे। वह राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री थे। उन्होंने मई 2004 से फरवरी 2006 तक कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था .....सामान्य-ज्ञान पढ़ें सम्पूर्ण हमारी फ्री "Samanya Gyan" मोबाइल एप्प : https://goo.gl/kqR71x

किस राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास मत जीता है?
A. बिहार
B. गुजरात 
C. उत्तप्रदेश 
D. उत्तरखंड 
Answer: A 
विस्तार: बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने के एक दिन से भी कम समय में, नीतीश कुमार ने पटना में 27 जुलाई को फिर से शपथ ग्रहण की, जिसमें सरकार के प्रमुख सहयोगियों के रूप में भाजपा और उसके सहयोगियों को शामिल किया गया। अगले दिन ही 28 जुलाई को नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है .....सामान्य-ज्ञान पढ़ें सम्पूर्ण हमारी फ्री "Samanya Gyan" मोबाइल एप्प : https://goo.gl/kqR71x

हॉकी इंडिया (एचआई) ने 28 जुलाई को पुरुष हॉकी टीम का कप्तान किसे नियुक्त किया है?
A. मनप्रीत सिंह
B. चिंग्लेसाना सिंह
C. वरुण कुमार
D. गुरजंत सिंह
Answer: A 
विस्तार: हॉकी इंडिया (एचआई) ने 28 जुलाई को बेल्जियम और नीदरलैंड्स के दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। भारत के यूरोप दौरे की शुरुआत 9 अगस्त को बेल्जियम से होगी। इस दौरे के लिए टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, वहीं चिंग्लेसाना सिंह उप-कप्तान होंगे. हाल ही में खेले गए वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में हिस्सा  .....सामान्य-ज्ञान पढ़ें सम्पूर्ण हमारी फ्री "Samanya Gyan" मोबाइल एप्प : https://goo.gl/kqR71x

किस देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 28 जुलाई को पद से इस्तीफा दिया है?
A. अफगानिस्तान 
B. श्रीलंका 
C. पाकिस्तान
D. म्यंमार
Answer: C 

विस्तार: पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पनामा पेपर लिक मामले में नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराया जाने के बाद नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।  .....सामान्य-ज्ञान पढ़ें सम्पूर्ण हमारी फ्री "Samanya Gyan" मोबाइल एप्प : https://goo.gl/kqR71x


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment