7, 8 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 जुलाई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस भारतीय खिलाडी ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर में कांस्य पदक जीता है?
A. सीमा पूनियां 
B. द्युति चांद
C. निर्मला शेरोन
D. निशा मालिक
Answer: B  
विस्तार: ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रहे 22वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक झटके।  द्युति चांद ने 7 जुलाई 2017 को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। हॉर्मोन टेस्ट फेल होने के बाद साल 2014 में द्युति चांद पर बैन लगा दिया गया था।   ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

जी-20 शिखर सम्मेलन 2017 का आयोजन किस शहर में किया गया ?
A. पेरिस 
B. बीजिंग 
C. हैम्बर्ग
D. दिल्ली
Answer: C 

विस्तार: जर्मनी के हैम्बर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई को ब्रिक्स नेताओं से मुलाक़ात की एवं आतंकवाद और वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि जी-20 सदस्य देशों को आतंकवाद के वित्तीय पोषण, सुरक्षित पनाहगार, इसके समर्थन और प्रायोजन का मिलकर विरोध करना चाहिए।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment