27, 28 अगस्त 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 अगस्त 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 अगस्त 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
सुषमा स्वराज ने 27 अगस्त को देश के पहले 'विदेश भवन' का उद्घाटन कहाँ किया है?
A. जयपुर 
B. मुंबई 
C. चेन्नई 
D. कोलकाता 
Answer: B 
विस्तार : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 27 अगस्त को देश के पहले 'विदेश भवन ' का मुंबई में उद्घाटन किया। यह भवन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सभी विदेश मंत्रालय से जुड़े चार कार्यालयों को ही एक छत के नीचे स्थापित किया गया है। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अहमद खान का 27 अगस्त को निधन हो गया है, वे किस खेल से जुड़े थे ?
A. हॉकी 
B. फुटबॉल 
C. क्रिकेट 
D. बॉक्सिंग 
Answer: B 
विस्तार : भारत की ओर से दो-बार ओलंपिक में खेलने वाले फुटबॉलर और ईस्ट बंगाल के दिग्गज खिलाडी अहमद खान का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्ट्राइकर खान ने दो ओलंपिक खेलों - 1948 में लंदन और 1952 में हेलसिंकी - में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने दिल्ली और 1954 में मनीला में हुए एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को कितने साल की सजा सुनाई?
A. 20 साल
B. 10 साल
C. 7 साल
D. 14 साल
Answer: A
विस्तार : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में 10-10 साल की सज़ा सुनाई गई है और ये दोनों सज़ाएं एक साथ नहीं चलेंगी इसलिए कुल 20 साल की सजा हुई है.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत का किस देश के साथ डोकलाम क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ था ?
A. नेपाल 
B. चीन 
C. पाकिस्तान 
D. बांग्लादेश 
Answer: B 

विस्तार: डोकलाम (Doklam) पठार और घाटी से बना स्थान है जिसके उत्तर में चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत की चुंबी घाटी (Chumbi Valley) है, पूर्व में भूटान की हा घाटी (Ha Valley) है तथा पश्चिम में भारत का सिक्किम (Sikkim) राज्य है .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment