29, 30, 31 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

29, 30, 31 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
29, 30, 31 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश के क्षेत्र कैटालोनिया ने हाल ही में खुद के एक गणराज्य के तौर पर अस्तित्व में आने की घोषणा की है?
A. अमेरीका 
B. फ्रांस 
C. इंग्लैंड 
D. स्पेन
Answer: D 
विस्तार: स्पेन में राजनैतिक संकट गहरा गया है। मैड्रिड ने आज़ादी को लेकर संघर्ष कर रहे कैटालोनिया की सत्ता को अधिकार में लिया। फ्रांसिस्को फ्रैंको के बाद क्षेत्रीय स्वायत्ता पर लगी पहली बार पाबंदी।स्पेन के पीएम ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए 21 दिसंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रखोय ने कैटेलोनिया की संसद को भंग कर दिया है। प्रधानमंत्री रखोय ने कैटेलोनिया के नेता कार्लोस पुजिमोन्ट और उनकी कैबिनेट को भी बर्खास्त कर दिया है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रो कबड्डी लीग का सीजन-5 किस टीम ने जीता है?
A. दबंग दिल्ली 
B. जयपुर पिंक पैंथर 
C. पटना पाइरेट्स
D. गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स 
Answer: C 
विस्तार: पटना पाइरेट्स ने अपने कप्तान और 'डुबकी किंग' प्रदीप नरवाल के बेहतरीन प्रदर्शन से मजबूत गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स को करारी मात देकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 का फाइनल जीतते हुए खिताबी हैट्रिक पूरी कर ली है। प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-3 और सीजन-4 की विजेता पटना ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 28 अक्टूबर 2017 को खेले गए खिताबी मैच में गुजरात को 55-38 से मात देकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पाउलो जेन्टिलोनी किस देश के प्रधानमंत्री हैं जो 29 अक्टूबर से भारत दौरे पर हैं?
A. फ्रांस 
B. जापान 
C. इटली
D. ऑस्ट्रेलिया 
Answer: C
विस्तार: इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्टिलोनी 29 अक्टूबर को भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर भारत सरकार की ओर से उनका स्वागत पर्यटन राज्यमंत्री जे. अल्फोंस ने किया। जेन्टिलोनी अपनी पत्नी श्रीमती एमानुएला जेन्टिलोनी के साथ भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


अक्टूबर 2017 में जारी विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत कौनसे स्थान पर है?
A. 67वें
B. 128वें
C. 37 वें 
D. 100वें 
Answer: D
विस्तार : वर्ल्ड बैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में शानदार सुधार आया है। देश की रैंकिंग 30 पायदान सुधरकर 100वें स्थान पर पहुंच गई है।भारत पिछले साल 190 देशों की सूची में 130वें स्थान पर था। विश्‍व बैंक की व्‍यापार सुगमता की इस रैकिंग में फिलहाल नोटबंदी और जीएसटी को शामिल ही नहीं किया गया है साथ ही जीएसटी के असर को नहीं आंका गया है।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हिना सिंधु ने 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निम्न में से कौन सा पदक जीता है?
A. रजत पदक
B. कांस्य पदक
C. स्वर्ण पदक
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: C

विस्तार : भारतीय दिग्गज महिला निशानेबाज हिना सिंधु ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

26, 27, 28 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26, 27, 28 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26, 27, 28 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस प्रसिद्ध ठुमरी गायक का हाल ही में निधन हो गया है?
A. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
B. गिरिजा देवी
C. शुभा मुदगल
D. साधना सरगम
Answer: B
विस्तार: प्रख्यात शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त गिरिजा देवी का कोलकाता में निधन हो गया, उनकी आयु 88 वर्ष थी। उन्हें "ठुमरी क्वीन" के रूप में जाना जाता था तथा प्यार से अप्पा जी कहा जाता था. वे "बनारस घराना" से थीं।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य में हाल ही में एक विलुप्त समुद्री सांप इचथ्योसॉर के जीवाश्म की खोज की है?
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. जम्मू और कश्मीर
D. छत्तीसगढ़
Answer: A
विस्तार: भू वैज्ञानिकों के दल ने गुजरात के कच्छ रेगिस्तानी इलाके में लगभग जुरासिक युग (Jurassic-era) के एक विचित्र से इचथ्योसॉर (ichthyosaur) श्रेणी के जानवर का जीवाश्म, जो देखने में एक डॉल्फिन मछली और एक बड़ी छिपकली का संयोजन लगता है, गुजरात (Gujarat) राज्य के कच्छ (Kutch) क्षेत्र में खोजा गया है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पुनाथिल कुंजाबदुल्ला किस भाषा के लेखक थे?
A. तमिल 
B. मराठी 
C. मलयालम
D. हिंदी 
Answer: C 
विस्तार: प्रसिद्ध लोकप्रिय लेखक और उपन्यासकार पुनाथिल कुंजाबदुल्ला का कोझिकोड में निधन हो गया है, वह 77 वर्ष के थे। कुंजाबदुल्ला को मलयालम साहित्य में आधुनिकता के प्रमुख व्यक्तित्व में से एक माना जाता है। 1980 में उन्होंने अपने उपन्यास समाराकासिलाकाल के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1978 में दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1980 में मालमुकुलिल अब्दुल्ला के लिए पुरस्कार जीता।

मार्टिना हिंगिस का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. टेनिस
B. बैडमिंटन 
C. हॉकी 
D. क्रिकेट 
Answer: A 
विस्तार: स्विस टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने अपने संन्यास की घोषणा की है, जिसके साथ ही एक ऐसे करियर का अंत हो गया, जिसमें वह 1990 के दशक में किशोरी के रूप में सुपरस्टार बनीं और फिर लगभग 20 साल बाद डबल्स में नंबर एक पर पहुंचीं। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वह देश जहां हाल ही में विश्व की प्रथम Track-Less Train का प्रदर्शन किया गया ?
A. चीन
B. दक्षिण कोरिया
C. ताइवान
D. जापान
Answer: A
विस्तार: चीन ने झुझोऊ शहर में अपनी दुनिया की पहली पटरी रहित (ट्रैक लेस) ट्रेन की टेस्ट रन की शुरुआत की है । China unveils World's first track-less train that runs on virtual railwaysi.यह ट्रेन वर्चुअल ट्रैक (आभासी) पर दौड़ती है।यह ट्रेन 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर सकती है। इस ट्रेन को ऑटोनोमस रेल ट्रांजिट (एआरटी) कहा जाता है। इस ट्रेन का ट्रायल किया गया है, जो सफल रहा।  यह ट्रेन पूर्ण परिचालन प्रारंभ करने के बाद मेट्रो ट्रेन से अधिक सस्ती होगी, जो 300 से अधिक यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी।  यह ट्रेन प्रदूषण नहीं फैलाती है। चीन रेल कॉर्पोरेशन ने वर्ष 2013 में इस तरह की ट्रेन की डिजाइन बनाने की शुरुआत की थी। इस ट्रेन को 2018 से चलाने की योजना है।

जैसिंडा अर्डर्न किस देश की नई प्रधानमंत्री बनीं है?
A. आइसलैंड 
B. न्यूजीलैंड 
C. ऑस्ट्रेलिया 
D. जॉर्डन 
Answer: B 

विस्तार : जैसिंडा अर्डर्न 26 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। 37 वर्षीय अर्डर्न, 150 वर्षों के दौरान न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधान मंत्री हैं। वह देश की तीसरी महिला नेता भी हैं, ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूजीलैंड ने 1996 के बाद से आनुपातिक मतदान किया था। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

23, 24, 25 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23, 24, 25 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23, 24, 25 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस कंपनी ने DTH सेवाएं बंद करने की घोषणा की है?
A. एयरटेल टीवी 
B. टाटा स्काई 
C. रिलायंस कम्यूनिकेशन्स
D. डिश टीवी 
Answer: C 
विस्तार: अनिल अम्बानी के नेतृत्व वाली कम्पनी रिलायंस कम्यूनिकेशन्स (Reliance Communications – RCom) ने रिलायंस डिज़िटल टीवी (Reliance Digital TV) के नाम से संचालित की जा रही अपनी डायरेक्ट-टू-होम (direct-to-home – DTH) टीवी सेवा को 18 नवम्बर 2017 से बंद करने की घोषणा 25 अक्टूबर 2017 को जारी एक विज्ञापन के द्वारा की...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


भारत के पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया ?
A. सुरेश सेठी
B. समीर कुमार
C. सुब्रत विश्वास
D. मनोज गोविल
Answer: A
विस्तार: सुरेश सेठी को 25 अक्टूबर 2017 को भारत के पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया। वह आईपीपीबी के अंतरिम प्रबंध निदेशक एपी सिंह का स्थान ग्रहण करेंगे। श्री सेठी को बैंकिंग और वित्तीय सेवा उद्योग में 27 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। 

किसे हाल ही में सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी नामांकित किया है?
A. लियोनेल मेस्सी
B. नेमार
C. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
D. रिवाल्डो 
Answer: C 
विस्तार: रियल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेस्सी और नेमार को दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का ख़िताब जीतने के लिए पराजित किया। रोनाल्डो को ब्रिटेन के लंदन में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल अवॉर्ड समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया था...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़ 2017 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है?
A. प्रकाश पादुकोण
B. किदम्बी श्रीकांत
C. ली ह्युन-इल
D. साई प्रनीथ 
Answer: B 

विस्तार: भारत के दिग्गज बैडमिण्टन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने फाइनल में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वन्दी दक्षिण कोरिया (South Korea) के ली ह्युन-इल (Lee Hyun-Il) को बड़ी आसानी से 21-10, 21-5 से हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़ ( 2017 Denmark Open Super Series) का पुरुष एकल खिताब (men’s singles title) जीत लिया...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21, 22 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में घोघा-दाहेज रो-रो फेरी सेवा शुरू की है?
A. बिहार 
B. उत्तरप्रदेश 
C. गुजरात
D. मध्यप्रदेश 
Answer: C 
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर सबसे पहले भावनगर पहुँचकर घोघा पोर्ट के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट फेरी सेवा का शुभारंभ किया। इस 615-करोड़ रुपए की नौका सेवा खोलने के साथ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के बीच की दूरी एक घंटे से भी कम समय में समुद्र मार्ग के जरिए तय की जा सकती है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य सरकार ने हाल ही में विवादित विधेयक पेश किया है जिसमें सरकारी कर्मचारियों पर बिना स्वीकृति,अपराधिक जांच पर प्रतिबंध होगा?
A. मध्यप्रदेश सरकार
B. राजस्थान सरकार
C. गुजरात सरकार
D. केरल सरकार
Answer: B
विस्तार: राजस्थान सरकार ने अक्टूबर 2017 में राज्य विधानसभा में दंड संहिता (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2017 को सहमति जारी की। यह विधेयक राज्य के पूर्व न्यायाधीशों, मैजिस्ट्रेट्स और सरकारी कर्मचारियों को पूर्व स्वीकृति अपराधिक जांच पर प्रतिबंध संबंधी अधिकार प्रदान करता है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा देश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय छोड़ने वाला पहला राष्ट्र बना है?
A. जॉर्डन 
B. बुरुंडी
C. सोमालिया 
D. केन्या 
Answer: B 
विस्तार: बुरुंडी दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए 15 साल पूर्व स्थापित अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को छोड़ने वाला पहला राष्ट्र बन गया है। बुरुंडी तीन अफ्रीकी देशों में से केवल एक है जिसने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को छोड़ा है तथा इस कदम को उसने पिछले वर्ष यह तर्क देते हुए उठाया था कि न्यायालय महाद्वीप पर अधिक केंद्रित है। आईसीसी 2002 में स्थापित किया गया था, यह हेग, नीदरलैंड में स्थित है।

पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार कौनसे देश का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है?
A. अमेरीका 
B. जापान 
C. चीन 
D. सिंगापुर
Answer: D 

विस्तार: पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा 26 अक्टूबर 2017 को जारी रैंकिंग में सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताया गया है क्योंकि इस देश के नागरिक दुनिया भर के 159 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा (Visa-free travel) कर सकते हैं। यह पहला मौका है जब किसी एशियाई देश के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे पासपोर्ट का रुतबा हासिल हुआ है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

18, 19, 20 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

18, 19, 20 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
18, 19, 20 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
आंग सांग सू ची किस देश से है?
A. चीन 
B. बांग्लादेश 
C. म्यांमार 
D. थाईलैंड 
Answer: C 
विस्तार: आंग सांग सू ची म्यामार की नेता है। हाल ही में आंग सान सू ची को दिया गया “सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड” सम्मान वापस ले लिया गया है। इनसे यह सम्मान रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा समुचित कदम नही उठाने के कारण वापस लिया गया है। आंग सान सू ची को यह सम्मान लोकतंत्र के लिए लंबे संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में दिया गया था।

मित्र शक्ति  संयुक्त सैन्य अभ्यास का संबंध किस देश से है ?
A. भारत और श्रीलंका
B. पाकिस्तान और श्रीलंका
C. भारत और बांग्लादेश
D. भारत और म्यानमार
Answer: A
विस्तार: 13-25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दो सप्ताह के संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति का आयोजन पुणे स्थित औंध सैन्य स्टेशन में किया गया। मित्र शक्ति 2017 भारत और श्रीलंका की सेना के आयोजित होने वाला पांचवा संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है। हमें ध्यान देना चाहिए कि मित्र शक्ति के चौथे संस्करण (2016) का आयोजन श्रीलंका स्थित सिन्हा रेजिमेंटल सेंटर, अंफेससा में किया गया था। 

‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” का सम्बन्ध किस धर्म से है?
A. बौद्ध 
B. हिंदू 
C. सिख 
D. ईसाई 
Answer: A 
विस्तार: ‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” नागपुर में मनाया गया। यह भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार बौद्ध अनुयायी इकट्ठा होकर प्रतिवर्ष विजयादशमी के दिन नागपुर में दिक्षाभूमि में मनाते है। इस दिन बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। डॉ. अम्बेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली उस भूमि को आज दिक्षाभूमि के नाम से जाना जाता है।

वह देश, जिसने हाल ही में यूनेस्को की सदस्यता को त्याग दिया ?
A. अमेरिका और ब्रिटेन
B. अमेरिका और इजराइल
C. कनाडा और जापान
D. कनाडा और ब्राजील
Answer: B
विस्तार: अक्टूबर 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को की सदस्यता को त्यागने की घोषणा की। अमेरिका और इजराइल के त्यागपत्र का मुख्य उद्देश्य यूनेस्को की इजराइल विरोधी पूर्वाग्रह को मानना जा रहा है। हमें ध्यान देना चाहिए कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूनेस्को के वित्तपोषण का पांचवा हिस्सा प्रदान करता है।  अमेरिका ने 12 अक्टूबर 2017 को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (U.N. Educational, Scientific and Cultural Organisation – UNESCO) से अपने आपको अलग कर रहा है क्योंकि यह संगठन उसके मित्र राष्ट्र इज़राइल (Israel) के प्रति भेदभाव की नीति को बदस्तूर जारी रखे हुए है। अमेरिका द्वारा बहिष्कार का लिया गया यह निर्णय 31 दिसम्बर 2018 से प्रभाव में आयेगा तथा तब तक वह संगठन का पूर्णकालिक सदस्य बना रहेगा। इससे पहले अमेरिका ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में 1984 में यूनेस्को से अपने आपको अलग कर लिया था जब उसने संस्था पर सोवियत संघ (Soviet Union) का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

वह लेखक, जिसे वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया ?
A. जॉर्ज सॉन्डर्स
B. पॉल ऑस्टर
C. मोशिन हामिद
D. अली स्मिथ
Answer: A

विस्तार: अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स/George Saunders को वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास "लिंकन इन द बर्डो" के लिए प्रदान किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि वह मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले द्वितीय अमेरिकी लेखक है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में अमेरिकी लेखक Paul Beatty को पुरस्कार से नवाजा गया था....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

16, 17 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16, 17 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16, 17 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केंद्र सरकार ने किसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वार्ताकार के रूप में नियुक्त किया है?
A. राम माधवन 
B. दिनेश शर्मा 
C. राकेश सिन्हा 
D. संबित पात्रा 
Answer: B 
विस्तार: केंद्र ने जम्मू और कश्मीर में निरंतर वार्ता शुरू करने का फैसला किया है और कहा कि पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के डायरेक्टर दिनेश्वर शर्मा भारत सरकार के प्रतिनिधि होंगें। कश्मीर घाटी में सभी तरह के विचारों के साथ एक निरंतर वार्ता शुरू की जाएगी। दिनेश शर्मा ने (जून 2017 में) असम के विद्रोही समूहों के साथ शांति वार्ता के लिए वार्ताकार के रूप में कार्यभार संभाला, जिसमें संयुक्त लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) शामिल था।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार वर्ष 2017-18 में भारत की अनुमानित जीडीपी विकास दर रहेगी ?
A. 7.2%
B. 6.7%
C. 5.9%
D. 6.4%
Answer: B
विस्तार: 11 अक्टूबर 2017 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व आर्थिक आउटलुक पत्रिका में 2017-18 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 6.7% अनुमानित किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार वैश्विक आर्थिक विकास दर वर्ष 2017-18 में 6.7% रहना अनुमानित है। हमें ध्यान देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसे पूर्व जुलाई 2017 में भारत की जीडीपी विकास दर 7.2% रहना अनुमानित किया था। 

अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी वैश्विक भूख (Hunger) सूचकांक में भारत को स्थान दिया गया ?
A. 100 वा
B. 110 वा
C. 131 वा
D. 96 वा
Answer: A

विस्तार: वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2017 में भारत को 31.4 अंकों के साथ कुल 119 विकासशील देशों में 100वें स्थान पर रखा गया है। यह रिपोर्ट वाशिंग्टन (Washington) स्थित संस्था अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (International Food Policy Research Institute – IFPRI) द्वारा 12 अक्टूबर 2017 को जारी की गई। पिछले वर्ष के इस सूचकांक में भारत 97वें स्थान पर था और इस प्रकार उसकी स्थिति में इस साल दो स्थानों की गिरावट आई है ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

13, 14, 15 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14, 15 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14, 15 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस परियोजना के माध्यम से केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग देश में अक्षय ऊर्जा और अन्य प्रौद्योगिकी सुविधा हेतु वैज्ञानिकों की सेवाएं लेगा?
A. PRAMAN 
B. VAJRA
C. SETU
D. GYAN
Answer: B
विस्तार: विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत VAJRA (Visiting Advanced Joint Research) कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (Science and Engineering Research Board) अक्षय ऊर्जा और अन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सेवाएं लेगा। हाल ही में VAJRA कार्यक्रम के तहत 260 आवेदन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को प्राप्त हुए।

वह राज्य सरकार, जिसने ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हेतु सौर ब्रीफ़केस नामक परियोजना का शुभारंभ किया ?
A. हिमाचल
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. जम्मू-कश्मीर
Answer: B
विस्तार: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सौर ब्रीफ़केस नामक परियोजना का शुभारंभ किया। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्तमान परिपेक्ष्य में उत्तराखंड के 47 गांवों के तकरीबन 1,40,000 परिवारों तक विद्युत आपूर्ति सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन परिस्थितियों में सौर ब्रीफ़केस के माध्यम से ऑफ ग्रिड (Off Grid) विद्युत उपयोग एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी। 

हाल के सर्वे के अनुसार 2018 में दौरे के लिए किस देश को पहले स्थान पर रखा है?
A. भारत 
B. कनाडा 
C. चिली 
D. चीन 
Answer: C 
विस्तार: ट्रेवल गाइड कंपनी लोनली प्लैनेट ने सर्वश्रेष्ठ दौरे 2018 की सूची में 2018 में दौरे के रूप में चिली को पहले स्थान पर रखा है। गाइड ने शीर्ष 10 देशों की अपनी वार्षिक सूची के 13वें संस्करण को प्रकाशित किया है जो प्रत्येक यात्री के पास होनी चाहिए। चिली सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाला दक्षिण अमेरिकी का इकलौता देश है।

किस राज्य में स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु जीवामृतम नामक फिल्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया गया है?
A. राजस्थान 
B. केरल
C. पंजाब 
D. तेलंगाना
Answer: B 
विस्तार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के वल्लिक्कावू, कोल्लम जिले में माता अमृतानंदमयी मठ (एमएएम), जीवनरामम निस्पंदन सिस्टम का शुभारंभ किया। इस परियोजना को शुरू करने का उद्देश्य देश भर के एक करोड़ गांववासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। परियोजना के प्रथम चरण के तहत 5000 गांव में जीवामृतम/Jivamritam नामक फिल्ट्रेशन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। 

किस संवैधानिक अनुच्छेद के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र की अल्पवयीन पत्नी के साथ यौन संबंध अपराध होगा ?
A. अनुच्छेद 372 की धारा 3
B. अनुच्छेद 375 की धारा 2
C. अनुच्छेद 374 की धारा 3
D. अनुच्छेद 376 की धारा 2
Answer: B

विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए 18 वर्ष से कम उम्र की अल्पवयीन पत्नी के साथ पुरुष के यौन संबंध को अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा, बशर्ते महिला 1 वर्ष के अंदर शिकायत दर्ज करें।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11, 12 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
रजनीश कुमार किस बैंक के अध्यक्ष नियुक्त किये गए है?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. पंजाब नेशनल बैंक 
C. आईसीआईसीआई बैंक 
D. देना बैंक 
Answer: A 
विस्तार: भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के रूप में रजनीश कुमार को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में रजनीश कुमार अनुपालन और जोखिम विभाग में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत है। स्टेट बैंक संपति, शाखाओं, मुनाफे, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामलें में भारत में सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक है।

केन्द्र सरकार ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविज़न संस्थान (FTII) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. किरण खेर 
B. शरद शर्मा 
C. अनुपम खेर
D. जोगिन्दर शर्मा 
Answer: C 
विस्तार: अभिनेता अनुपम खेर को 11 अक्टूबर 2017 को पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविज़न संस्थान (Film and Television Institute of India – FTII) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे गजेन्द्र चौहान का स्थान लेंगे जिनका इस पद पर कार्यकाल बेहद विवादग्रस्त रहा है। 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं तथा 2016 में उन्हें फिल्मों में योगदान के लिए देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म-भूषण प्रदान किया गया था। इस संस्थान का मुख्यालय भारत के पुणे शहर में स्थित है। यह एक स्वायत्त संस्थान है जो भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आती है। इस संस्थान की स्थापना सन् 1960 में की गई थी।

मिशन इंद्रधनुष के तहत केंद्र सरकार किस आयु वर्ग के बच्चों को नियमित प्रतिरक्षण सुविधा उपलब्ध करा रही है ?
A. 2 वर्ष तक
B. 5 वर्ष तक
C. 7 वर्ष तक
D. 3 वर्ष तक
Answer: B

विस्तार: केंद्र सरकार ने मात्र और बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत केंद्र सरकार 2 वर्ष तक की उम्र के प्रत्येक बच्चे को और सभी गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रतिरक्षण चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रही है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

9, 10 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

9, 10 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
9, 10 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किस प्रदेश में दिवाली पर पटाखे नहीं बिकेंगे?
A. राजस्थान 
B. दिल्ली-एनसीआर
C. हरयाणा
D. उत्तर प्रदेश 
Answer: B
विस्तार : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दिल्ली और NCR में दिवाली पर पटाखे नहीं बिकेंगे। 11 नवंबर 2016 का बिक्री पर रोक का आदेश फिर से बरकरार रहेगा। कोर्ट ने सारे लाइसेंस स्थायी और अस्थायी तत्काल प्रभाव निलंबित किए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये बैन 1 नवंबर 2017 तक बरकरार रहेगा। कोर्ट ने 12 सितंबर के रोक के आदेश में संशोधन किया है। 1 नवंबर से पटाखे बिक सकेंगे।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

चीन ओपन 2017 का ख़िताब किसने जीता था?
A. राफेल नडाल
B. रोजर फेडरर 
C. एंडी मरे 
D. निक किर्गिज
Answer: A 
विस्तार : विश्व प्रसिद्ध राफेल नडाल (स्पेन) ने इस वर्ष का अपना छठा खिताब जीत लिया है। उन्होंने  चीन ओपन 2017 में निक किर्गिज (ऑस्ट्रेलिया) को हराया। नडाल, 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता, अपनी तीसरी यूएस ओपन जीत के बाद चीन की राजधानी बीजिंग में आया था। यूएस ओपन 2017 में राफेल नडाल ने पुरुषों के एकल में केविन एंडरसन (दक्षिण अफ्रीका) को हराया था।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार 2017 किसने जीता है?
A. रघुराम राजन
B. कैस आर.संस्टीन
C. डेविड आर प्रेस्तिन
D. रिचर्ड एच थैलर
Answer: D

विस्तार : अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2017 अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर को 9 अक्टूबर 2017 को दिया गया है। रिचर्ड को यह पुरस्कार बिहेवियरल इकोनॉमिक्स में उनके योगदान के लिए दिया गया है। एकेडमी ने अपने बयान में कहा है,'नोबेल पुरस्कार के निणार्यक ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan