18, 19, 20 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

18, 19, 20 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
18, 19, 20 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
आंग सांग सू ची किस देश से है?
A. चीन 
B. बांग्लादेश 
C. म्यांमार 
D. थाईलैंड 
Answer: C 
विस्तार: आंग सांग सू ची म्यामार की नेता है। हाल ही में आंग सान सू ची को दिया गया “सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड” सम्मान वापस ले लिया गया है। इनसे यह सम्मान रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा समुचित कदम नही उठाने के कारण वापस लिया गया है। आंग सान सू ची को यह सम्मान लोकतंत्र के लिए लंबे संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में दिया गया था।

मित्र शक्ति  संयुक्त सैन्य अभ्यास का संबंध किस देश से है ?
A. भारत और श्रीलंका
B. पाकिस्तान और श्रीलंका
C. भारत और बांग्लादेश
D. भारत और म्यानमार
Answer: A
विस्तार: 13-25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दो सप्ताह के संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति का आयोजन पुणे स्थित औंध सैन्य स्टेशन में किया गया। मित्र शक्ति 2017 भारत और श्रीलंका की सेना के आयोजित होने वाला पांचवा संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है। हमें ध्यान देना चाहिए कि मित्र शक्ति के चौथे संस्करण (2016) का आयोजन श्रीलंका स्थित सिन्हा रेजिमेंटल सेंटर, अंफेससा में किया गया था। 

‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” का सम्बन्ध किस धर्म से है?
A. बौद्ध 
B. हिंदू 
C. सिख 
D. ईसाई 
Answer: A 
विस्तार: ‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” नागपुर में मनाया गया। यह भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार बौद्ध अनुयायी इकट्ठा होकर प्रतिवर्ष विजयादशमी के दिन नागपुर में दिक्षाभूमि में मनाते है। इस दिन बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। डॉ. अम्बेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली उस भूमि को आज दिक्षाभूमि के नाम से जाना जाता है।

वह देश, जिसने हाल ही में यूनेस्को की सदस्यता को त्याग दिया ?
A. अमेरिका और ब्रिटेन
B. अमेरिका और इजराइल
C. कनाडा और जापान
D. कनाडा और ब्राजील
Answer: B
विस्तार: अक्टूबर 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को की सदस्यता को त्यागने की घोषणा की। अमेरिका और इजराइल के त्यागपत्र का मुख्य उद्देश्य यूनेस्को की इजराइल विरोधी पूर्वाग्रह को मानना जा रहा है। हमें ध्यान देना चाहिए कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूनेस्को के वित्तपोषण का पांचवा हिस्सा प्रदान करता है।  अमेरिका ने 12 अक्टूबर 2017 को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (U.N. Educational, Scientific and Cultural Organisation – UNESCO) से अपने आपको अलग कर रहा है क्योंकि यह संगठन उसके मित्र राष्ट्र इज़राइल (Israel) के प्रति भेदभाव की नीति को बदस्तूर जारी रखे हुए है। अमेरिका द्वारा बहिष्कार का लिया गया यह निर्णय 31 दिसम्बर 2018 से प्रभाव में आयेगा तथा तब तक वह संगठन का पूर्णकालिक सदस्य बना रहेगा। इससे पहले अमेरिका ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में 1984 में यूनेस्को से अपने आपको अलग कर लिया था जब उसने संस्था पर सोवियत संघ (Soviet Union) का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

वह लेखक, जिसे वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया ?
A. जॉर्ज सॉन्डर्स
B. पॉल ऑस्टर
C. मोशिन हामिद
D. अली स्मिथ
Answer: A

विस्तार: अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स/George Saunders को वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास "लिंकन इन द बर्डो" के लिए प्रदान किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि वह मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले द्वितीय अमेरिकी लेखक है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में अमेरिकी लेखक Paul Beatty को पुरस्कार से नवाजा गया था....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment