21, 22 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में घोघा-दाहेज रो-रो फेरी सेवा शुरू की है?
A. बिहार 
B. उत्तरप्रदेश 
C. गुजरात
D. मध्यप्रदेश 
Answer: C 
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर सबसे पहले भावनगर पहुँचकर घोघा पोर्ट के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट फेरी सेवा का शुभारंभ किया। इस 615-करोड़ रुपए की नौका सेवा खोलने के साथ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के बीच की दूरी एक घंटे से भी कम समय में समुद्र मार्ग के जरिए तय की जा सकती है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य सरकार ने हाल ही में विवादित विधेयक पेश किया है जिसमें सरकारी कर्मचारियों पर बिना स्वीकृति,अपराधिक जांच पर प्रतिबंध होगा?
A. मध्यप्रदेश सरकार
B. राजस्थान सरकार
C. गुजरात सरकार
D. केरल सरकार
Answer: B
विस्तार: राजस्थान सरकार ने अक्टूबर 2017 में राज्य विधानसभा में दंड संहिता (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2017 को सहमति जारी की। यह विधेयक राज्य के पूर्व न्यायाधीशों, मैजिस्ट्रेट्स और सरकारी कर्मचारियों को पूर्व स्वीकृति अपराधिक जांच पर प्रतिबंध संबंधी अधिकार प्रदान करता है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा देश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय छोड़ने वाला पहला राष्ट्र बना है?
A. जॉर्डन 
B. बुरुंडी
C. सोमालिया 
D. केन्या 
Answer: B 
विस्तार: बुरुंडी दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए 15 साल पूर्व स्थापित अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को छोड़ने वाला पहला राष्ट्र बन गया है। बुरुंडी तीन अफ्रीकी देशों में से केवल एक है जिसने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को छोड़ा है तथा इस कदम को उसने पिछले वर्ष यह तर्क देते हुए उठाया था कि न्यायालय महाद्वीप पर अधिक केंद्रित है। आईसीसी 2002 में स्थापित किया गया था, यह हेग, नीदरलैंड में स्थित है।

पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार कौनसे देश का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है?
A. अमेरीका 
B. जापान 
C. चीन 
D. सिंगापुर
Answer: D 

विस्तार: पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा 26 अक्टूबर 2017 को जारी रैंकिंग में सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताया गया है क्योंकि इस देश के नागरिक दुनिया भर के 159 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा (Visa-free travel) कर सकते हैं। यह पहला मौका है जब किसी एशियाई देश के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे पासपोर्ट का रुतबा हासिल हुआ है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment