5, 6 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5, 6 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5, 6 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार 2017 किसने जीता है?
A. जैक्स ड्यूबचित
B. जोएचिम फ्रैंक
C. रिचर्ड हेंडरस
D. उपरोक्त सभी 
Answer: D 
विस्तार : रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: द रॉयल स्वीडिश अकेडमी ने 4 अक्टूबर 2017 को रयायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की। जैक्स ड्यूबचित, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का नोबेल पुरस्कार 2017 दिया गया।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ब्रेंडा हेल किस देश के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी है?
A. जापान 
B. ब्रिटेन 
C. अमेरीका 
D. फ्रांस 
Answer: B 
विस्तार : सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला अध्यक्ष ब्रेंडा हेल और 50 वर्ष  के सबसे कम आयु के लॉर्ड चीफ जस्टीस सर इयान बर्नेट को शपथ दिलाई गई। ब्रिटेन में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख पद पर एक महिला,ब्रेंडा हेल को नियुक्त किया गया है। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

SBI का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
A. राकेश शर्मा 
B. रजनीश कुमार
C. रजनीश सिंह
D. मनोज सिन्हा 
Answer: B
विस्तार : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नए चेयरमैन के पद पर रजनीश कुमार को 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है। रजनीश फिलहाल मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। उन्होंने 1980 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी। वह कई डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
A. 5 अक्टूबर
B. 15 अक्टूबर
C. 5 सितम्बर 
D. 15 सितम्बर 
Answer: A 

विस्तार : विश्व शिक्षक दिवस को 1994 से 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी तथा इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment