15, 16 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
कवि कुंवर नारायण का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
A. विज्ञान 
B. साहित्य 
C. खेल 
D. राजनीति 
Answer: B 
विस्तार : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण का 15 नवंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

केविन लिलियाना ने मिस इंटरनेशनल 2017 ख़िताब जीता है, वे किस देश की है?
A. जापान 
B. थाईलैंड 
C. इंडोनेशिया
D. अमेरीका 
Answer: C 
विस्तार : टोक्यो में इंडोनेशिया की केविन लिलियाना को मिस इंटरनेशनल 2017 का वर्ज़ोसा द्वारा ताज पहनाया गया, दुनिया भर से 68 उम्मीदवारों को हराया। इस प्रतियोगिता  में प्रथम रनर-अप रही चनेएल विलहेल्मिना मारिया (कुराकाओ), मिस नेशनल कॉस्टयूम: नात्सुकी त्सुत्सुई (जापान) एवं मिस इंटरनेशनल एशिया: नाम सेंग वू (कोरिया) रही है। 

किस राज्य सरकार ने हाल ही में नई रेत खनन नीति 2017 लागू करने का निर्णय लिया?
A. राजस्थान 
B. मध्यप्रदेश
C. गुजरात 
D. बिहार 
Answer: B 
विस्तार : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 14 नवंबर को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में नवीन रेत खनन नीति 2017 को प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद प्रदेश में वर्तमान में सभी असंचालित रेत खदानें ग्राम पंचायतों/नगरीय निकायों के नियंत्रण में होंगी। इन रेत खदानों से कोई भी व्यक्ति 125 रुपए प्रति घनमीटर की दर से भुगतान करने के बाद रेत खनिज प्राप्त कर सकेगा।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment