21, 22 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
एशिया की सबसे मूल्यवान कंपनी कौनसी है?
A. अलीबाबा 
B. टेंसेंट
C. ONGC 
D. रिलायंस 
Answer: B 
विस्तार:  टेंसेंट एशिया में 500 अरब डॉलर से अधिक मूल्यवान होने वाली पहली एशियाई एवं चीनी कंपनी बन गई है। हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध, 19-वर्ष पुरानी कंपनी के शेयर, HK $ 418.80 तक पहुंचने के लिए लामबंद किए गए ताकि इसे HK $ 3.99 ट्रिलियन की बाजार पूंजी प्रदान की जा सके....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2017 आयोजान कहाँ होगा?
A. मुंबई 
B. दिल्ली 
C. लखनऊ
D. हैदाराबाद
Answer: D 
विस्तार:  देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये हैदराबाद में तीन दिवसीय वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन 28 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा अमेरिका तथा भारत की सह-मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत की पहली डॉक्टर बनने वाली महिला कौन थी जिनके सम्मान में 22 नवंबर को गूगल ने डूडल बनाया है?
A. अहिल्याबाई
B. सारिका देवी
C. देविकारानी
D. रुक्माबार्इ
Answer: D
विस्तार : गूगल ने 22 नवंबर को भारत की पहली महिला डॉक्टर रुक्माबार्इ राऊत का डूडल बनाया है। 22 नवंबर 1864 को जनार्धन पांडूरंग और जयंतीबाई के यहां रुक्माबार्इ का जन्म हुआ। वो बढ़ई जाति से संबंध रखती थी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत ने किस विमान से ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हाल ही में सफल परीक्षण किया है?
A. मिराज़ 
B. सुखोई-30
C. तेजस 
D. एयरबस-360 
Answer: B 

विस्तार : भारत ने एक बार फिर अपनी आसमानी ताकत दिखाते हुए भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान से ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का पहली बार सफल परीक्षण किया। भारत की रक्षा तैयारियों के लिहाज से 22 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा, भारतीय वायु सेना के सबसे विश्वसनीय लड़ाकू विमान सुखोई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को फायर करने का परूक्षण सफल रहा है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment