3, 4 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3, 4 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3, 4 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत एवं किस देश ने संयुक्त अभ्यास ‘प्रबल दोस्तक 2017’ का शुभारंभ 2 नवंबर को किया है?
A. रूस 
B. कज़ाख़िस्तान
C. श्रीलंका 
D. चीन 
Answer: B  
विस्तार : भारतीय सेना और कज़ाख़िस्तान के बीच हिमाचल प्रदेश के बाकलो में चौदह दिन के संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘प्रबल दोस्तक 2017’ का शुभारंभ 2 नवंबर को  हुआ। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने के अलावा दोनों सेनाओं की आंतरिक-क्षमता को मजबूत बनाना है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 आयोजन कहाँ किया गया?
A. दिल्ली 
B. उदयपुर 
C. लखनऊ 
D. कोलकाता 
Answer: A 

विस्तार : फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से भारत में पहली बार वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में 3 नवंबर 2017 को इसका उद्घाटन करेंगे। इस बड़े आयोजन से पहले ही फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 65 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का आयोजन कहाँ किया गया?
A. जयपुर
B. मुंबई
C. दिल्ली
D. कानपूर
Answer: C
विस्तार : फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से भारत में पहली बार वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में 3 अक्टूबर 2017 को इसका उद्घाटन किया। वर्ल्ड फूड इंडिया 5 नवंबर तक चलेगा। इस बड़े आयोजन से पहले ही फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 65 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ज्ञानपीठ पुरस्कार 2017 के विजेता कौन है?
A. दिनेश शर्मा
B. कृष्णा सोबती
C. नलिनी शर्मा
D. रजनी कुमारी
Answer: B
विस्तार : साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने देश का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए हिन्दी की लब्धप्रतिष्ठित लेखिका कृष्णा सोबती को प्रदान किया जायेगा। ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई ने 3 नवंबर को बताया कि वर्ष 2017 के लिए दिया जाने वाला 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर कृष्णा सोबती को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जायेगा...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पुष्कर मैले का आयोजन कहाँ होता है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. बिहार
D. मध्यप्रदेश
Answer: B
विस्तार : राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पुष्कर के पशु मैले का 4 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ समापन हो गया। कार्तिक एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले राजस्थान के पुष्कर मेले को देखने के लिए भारत के ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment