5, 6 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5, 6 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5, 6 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
साद-अल-हरीरी किस देश के प्रधानमंत्री थे?
A. सऊदी अरब 
B. जॉर्डन 
C. ले‍बनान
D. लीबिया 
Answer: C 
विस्तार : ले‍बनान के प्रधानमंत्री साद-अल-हरीरी ने जान को खतरा बताते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। सऊदी अरब की राजधानी रि‍याद से एक टेलीविजन प्रसारण में लेबनानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने देश में अपनी जान के खतरे को देखते हुए इस्‍तीफा दिया है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

नीलमणि एस. राजू किस राज्य की डीजीपी नियुक्त की गई है?
A. कर्नाटक
B. केरल 
C. बिहार 
D. तमिलनाडु 
Answer: A 
विस्तार : कर्नाटक के डीजीपी के रूप में नीलमणि एस. राजू को नियुक्त किया गया है| नीलमणि 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी है। नीलमणि फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, होम गार्ड डिसास्टर रेस्पांस फोर्स के चीफ पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है नीलमणि कर्नाटक में डीजीपी पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है।

महिला एशिया कप हॉकी 2017 का ख़िताब किसने जीता है?
A. जापान 
B. भारत 
C. चीन 
D. पाकिस्तान 
Answer: B 

विस्तार : भारत ने 5 नवंबर महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में चीन को हराकर से महिला एशिया कप 2017 जीत लिया है, भारत ने चीन को 5-4 से हराकर खिताब जीत लिया है। ने ये मुकाबला 5-4 से पेनल्टी शूटआउट में जीता। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment