नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कीर्ति निधि बिष्ट का निधन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कीर्ति निधि बिष्ट का 11 नवंबर को काठमांडू में निधन हो गया। 90 वर्षीय बिष्ट कैंसर से पीड़ित थे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है।  कीर्ति निधि बिष्ट का जन्म 15 जनवरी, 1927 को काठमांडू में हुआ था। वे पहली बार 1969 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने। वे 1969-1970, 1970-1971 और 1973-1977 तक तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे।

0 comments:

Post a Comment