15, 16 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
जितेश सिंह देव मिस्टर इंडिया 2017 बने हैं, वे किस राज्य से है?
A. केरल 
B. उत्तरप्रदेश 
C. बिहार 
D. पंजाब 
Answer: B 
विस्तार : लखनऊ के जितेश सिंह देव को 2017 की मिस्टर इंडिया की प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया जिसका आयोजन मुंबई में किया गया था ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

तीसरा विश्व तेलुगु सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ?
A. जयपुर 
B. चेन्नई 
C. हैदराबाद
D. कोचीन
Answer: C  
विस्तार : तीसरा विश्व तेलुगु सम्मेलन, हैदराबाद में बहुत शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य तेलुगु भाषा और इसकी समृद्ध संस्कृति और विरासत के बारे में अधिक से अधिक जानने में वर्तमान पीढ़ी की मदद करने के अलावा तेलुगु और इसके साहित्य को बढ़ावा देना है ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
A. संजीव सिंह 
B. नरिंदर बत्रा
C. सुनील रावत
D. राजीव दहिया 
Answer: B 
विस्तार : अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद के प्रमुख नरिंदर बत्रा भारतीय ओलिंपिक संघ (IOC) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं राजीव मेहता दोबारा आईओए के महासचिव चुन लिए गए हैं। इन दोनों का कार्यकाल चार साल का होगा ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को किस मामले में 3 साल की सज़ा सुनाई है?
A. आदर्श घोटाला
B. कोयला घोटाला
C. 2G घोटाला
D. चाँवल घोटाला
Answer: B 
विस्तार : सीबीआई की विशेष अदालत ने 16 दिसंबर को कोयला घोटाला मामले में मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव ए के बसु और कोड़ा के सहयोगी विजय जोशी को 3-3 साल की सज़ा सुनाई है ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर को किस राज्य में ट्युरिअल जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया है?
A. सिक्किम
B. त्रिपुरा
C. नागालैंड 
D. मिजोरम
Answer: D 

विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर को मिजोरम के आईजोल में 60 मेगावॉट की ट्युरिअल जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment