21, 22 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
CBI विशेष अदालत ने 21 दिसंबर को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को किस घोटाले में बरी किया है?
A. राफेल डील 
B. 4G घोटाला
C. व्यापम घोटाला 
D. 2G घोटाला 
Answer: D
विस्तार : पटियाला हाउस कोर्ट की सीबीआई विशेष अदालत ने 21 दिसंबर को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके राज्यसभा सांसद कनिमोई समेत 25 आरोपियों को 2G घोटाले मामले में बरी कर दिया है। इस घोटाले को 1 लाख 76 हज़ार करोड़ रुपए का बताया गया था ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


अमेरिका के यरुशलम को इजरायल की राजधानी मानने के फैसले का निम्न में से किस देश ने UN में विरोध किया है?
A. इजरायल
B. होंडुरास
C. टोगो
D. भारत 
Answer: D 
विस्तार : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर 2017 को एक प्रस्ताव पारित कर अमेरिका से यरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के फैसले को वापस लेने को कहा है। तुर्की और यमन की ओर से पेश इस प्रस्ताव का भारत समेत 128 देशों ने समर्थन किया। जबकि अमेरिका और इजरायल समेत सिर्फ नौ देशों ने ही प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


गुजरात का नया मुख्यमंत्री किसे चुना गया है?
A. नितिन पटेल
B. स्मृति ईरानी 
C. पुरुषोत्तम रुपाला 
D. विजय रुपाणी
Answer: D 

विस्तार : विजय रुपाणी को 22 दिसंबर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, वे दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे, वहीं नितिन पटेल उप-मुख्‍यमंत्री होंगे। बता दें कि गांधीनगर में हुई विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह ऐलान किया ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment