23, 24 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23, 24 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23, 24 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में किस महिला खिलाड़ी को वर्ष 2017 हेतु सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के ख़िताब से सम्मानित किया गया?
A. मिताली राज
B. जेनिफर रोड्रिग्स
C. कोल ह्युवर
D. एलिस पेरी
Answer: D
विस्तार: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए दिये जाने वाला "राशेल हेहोई फ्लिंट अवार्ड" जीत लिया है। यह पुरस्कार इंग्लैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर हेहोई फ्लिंट की याद में इसी साल से शुरू किया गया है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल का अगला प्रमुख किसे चुना गया है?
A. आखर पटेल 
B. नैना सिंधु
C. कुमार शांतु 
D. कुमी नायडू
Answer: D
विस्तार: भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता कुमी नायडू (Kumi Naidoo) को 21 दिसम्बर 2017 को लंदन में मुख्यालय वाले प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था (human rights organisation) एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) का अगला महासचिव (Secretary General) चुना गया....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हिंदी भाषा के लिए वर्ष 2017 का साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे दिया गया?
A. बेग एहसास
B. विपिन जैन
C. रमेश कुंतल मेघ
D. निरंजन मिश्र
Answer: C
विस्तार: साहित्य अकादमी ने 21 दिसंबर को हिंदी में रमेश कुंतल मेघ की विश्वमिथकसरित्सागर, उर्दू के बेग एहसास की दखमा, संस्कृत के निरंजन मिश्र, मराठी के श्रीकांत देशमुख सहित 24 भाषाओं की कृतियों के लेखकों को इस साल के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 के लिए चुना है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा शहर अपना स्वयं के लोगो वाला भारत का पहला शहर बन गया?
A. बंगलौर
B. चेन्नई 
C. जयपुर 
D. दिल्ली 
Answer: A 
विस्तार: बंगलौर भारत का पहला शहर बन गया है जिसका अपना स्वयं का लोगो है तथा इस उपलब्धि के साथ यह शहर लोगो के द्वारा पहचाने जाने वाले दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों की जमात में शामिल हो गया है, जैसे न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन, सिंगापुर, मेलबर्न और बर्लिन....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment