4 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

4 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
4 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत के किस राज्य में देश का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है?
A. राजस्थान 
B. केरल 
C. गुजरात 
D. महाराष्ट्र 
Answer: B 
विस्तार : केरल के वायनाड में देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग (तैरता) सोलर पावर प्लांट शुरू किया गया। केरल के ऊर्जा मंत्री एम.एम मणि इस प्लांट का उद्घाटन किया। वायनाड के बाणासुर सागर बांध पर बने इस प्लांट में 1938 सोलर पैनल लगे हैं। इसे बनाने में कुल 9.25 करोड़ रु. की लागत आई है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश ने हाल ही में एक नई वर्चुअल मुद्रा "पेट्रो” शुरू की है?
A. भारत 
B. अमेरीका 
C. वेनेज़ुएला
D. जापान 
Answer: C 

विस्तार: पिछले काफी समय से आर्थिक दुश्वारियाँ झेल रहे लैटिन अमेरिकी देश वेनेज़ुएला (ने 3 दिसम्बर 2017 को एक नई वर्चुअल मुद्रा “पेट्रो” (‘Petro’) जारी करने की घोषणा की जिसको देश की प्राकृतिक संपदाओं द्वारा समर्थन प्रदान किया जायेगा। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

उस चक्रवाती तूफ़ान का क्या नाम ही जिससे हाल ही में केरल और तमिलनाडु में भारी तबाही हुई?
A. ओखी
B. निशा 
C. हयात
D. ओला 
Answer: A
विस्तार : तमिलनाडु और केरल में चक्रवाती तूफ़ान ओखी के गुज़रने से यहां जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों में भारी बारिश और तेज़ आंधी के चलते 13 लोगों की मौत हो गई। इस तूफ़ान के बाद से कई मछुआरे अब तक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। अभी ओखी तूफ़ान धीरे-धीरे लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहा है। जिसको लेकर तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिसंबर को ओखी तूफ़ान लक्षद्वीप पहुंच जाएगा ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment