7, 8 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
वर्ष 2018 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप हेतु चुनी गई 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान किसे चुना गया है?
A. पृथ्वी शॉ
B. अर्जुन तेंदुलकर
C. विकास चाँद
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार : मुंबई के उदीयमान बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अलगे साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 4 दिसंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के किस जिले को शामिल किया गया है?
A. शामली
B. आगरा
C. रामपुर
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार : उत्तर प्रदेश के शामली जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल कर लिया गया है, इसी के साथ ही एनसीआर में कुल जिलों की संख्या 23 हो गई...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) वैश्विक शरणार्थी समझौते से अलग होने की घोषणा की है?
A. न्यूजीलैंड
B. अमेरिका
C. भारत
D. चीन
Answer: B
विस्तार : अमेरिका ने अब संयुक्त राष्ट्र (UN) वैश्विक शरणार्थी समझौते से अलग होने की घोषणा की है। उसका कहना है कि ओबामा के कार्यकाल में हुए इस समझौते के कई प्रावधान अमेरिका की अप्रवासन एवं शरणार्थी नीतियों और ट्रंप प्रशासन के अप्रवासन सिद्धांतों के खिलाफ हैं...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्न में से किस राज्य ने ऐतिहासिक इमारतों, किलों और महलों को वायुमार्ग से जोड़ने हेतु पैलेस ऑन विंग्स सेवा शुरू करने की योजना बनाई है?
A. झारखंड
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: B
विस्तार : राजस्थान सरकार राज्य में ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पैलेस आॅन विंग्स का प्रपोजल तैयार किया है। यह योजना पैलेस आॅन व्हील्स यानी शाही रेलगाड़ी की तर्ज पर होगी...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस शहर में आयुष और तंदुरूस्ती पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘आरोग्य 2017’ का आयोजन किया गया?
A. पटना
B. रांची
C. नई दिल्ली
D. लखनऊ
Answer: C
विस्तार: “इंटरनेशनल आरोग्य 2017” नामक आयुष और परंपरागत स्वास्थ्य पद्धतियों को समर्पित पहले वैश्विक सम्मेलन व प्रदर्शिनी का उद्घाटन 4 दिसम्बर 2017 को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली में किया। 7 दिसम्बर 2017 तक चलने वाले इस सम्मेलन को वैश्विक पृष्ठभूमि में भारतीय स्वास्थ्य पद्धतियों की वैज्ञानिकता और प्रामाणिकता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सीबीडीटी ने आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर क्या कर दी है?
A. 31 मार्च 2018
B. 1 मार्च 2018
C. 28 फरवरी 2018
D. 31 जनवरी 2018
Answer: A
विस्तार : सीबीडीटी ने 8 दिसंबर को आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 तक बढ़ाई है। हाल ही में लाए गए आयकर अधिनियम-1961 की धारा 139एए (01 जुलाई 2017 से प्रभावी) के तहत आयकरदाताओं को अपना आधार नंबर पैन नंबर (स्थायी खाता संख्या) से लिंक करना अनिवार्य है. .सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment