UN शरणार्थी समझौते से अलग हुआ अमेरिका

अमेरिका ने अब संयुक्त राष्ट्र (UN) वैश्विक शरणार्थी समझौते से अलग होने की घोषणा की है। उसका कहना है कि ओबामा के कार्यकाल में हुए इस समझौते के कई प्रावधान अमेरिका की अप्रवासन एवं शरणार्थी नीतियों और ट्रंप प्रशासन के अप्रवासन सिद्धांतों के खिलाफ हैं। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन यूनेस्को और पेरिस जलवायु समझौता समेत कई वैश्विक प्रतिबद्धताओं से अलग हो चुका है।
संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका को अपनी आव्रजन संपदा और विश्व भर के शरणार्थीयों व प्रवासियों को मदद मुहैया कराने के अपने नैतिक नेतृत्व पर गर्व है।  इस मामले में अमेरिका से ज्यादा किसी और देश ने नहीं किया है। अमेरिका की उदारता बनी रहेगी। लेकिन अप्रवासी नीतियों पर हमारे फैसले केवल अमेरिकियों द्वारा ही किए जाने चाहिए। यह हम तय करेंगे कि कितनी अच्छी तरह से सीमा पर नियंत्रण करेंगे और किसे हमारे देश में प्रवेश की इजाजत मिले। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क घोषणा में वैश्विक दृष्टिकोण अमेरिकी संप्रभुता के अनुकूल नहीं है।

0 comments:

Post a Comment