1, 2 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केन्द्र सरकार ने 1 जनवरी 2018 को किसे अगला विदेश सचिव नामित किया है?
A. निर्मल सिंह 
B. विजय गोखले
C. रमन शिंदे 
D. संजीव कुमार 
Answer: B 
विस्तार: 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी विजय गोखले (Vijay Gokhale) को केन्द्र सरकार ने 1 जनवरी 2018 को भारत का अगला विदेश सचिव (Foreign Secretary) नामित किया। वे इस पद से 28 जनवरी 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. एस. जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 2 साल का होगा....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा राज्य 1 जनवरी 2018 को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है?
A. राजस्थान 
B. नागालैंड 
C. अरुणाचल प्रदेश
D. बिहार 
Answer: C 
विस्तार: 1 जनवरी 2018 को अरुणाचल प्रदेश खुले में शौच से मुक्त दर्जा (Open Defecation Free – ODF) प्राप्त करने वाला उत्तर-पूर्व भारत का दूसरा राज्य बन गया। सिक्किम खुले में शौच से मुक्त दर्जा प्राप्त करना वाला उत्तर-पूर्व भारत का पहला राज्य था ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा देश 1 जनवरी 2018 से VAT व्यवस्था शुरू करने वाले खाड़ी क्षेत्र के पहले देश बन गए?
A. सऊदी अरब
B. ईरान 
C. इराक़ 
D. तेहरान 
Answer: A 
विस्तार: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 1 जनवरी 2018 को मूल्य-संवर्द्धित कर (value-added tax – VAT) व्यवस्था शुरू कर खाड़ी क्षेत्र (Gulf region) में एक नया अध्याय शुरू किया। इन दोनों देशों की सरकारों ने 1 लाख डॉलर ($100,000) तथा इससे अधिक वार्षिक राजस्व वाली सभी कम्पनियों को VAT के लिए पंजीकरण कराने का निर्देश जारी किया।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य में 1 जनवरी को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का पहला ड्राफ्ट जारी किया गया है?
A. असम
B. नागालैंड 
C. अरुणाचल प्रदेश
D. बिहार
Answer: A 
विस्तार: असम ने 1 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का पहला मसौदा जारी कर दिया गया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में असम के 19 मिलियन लोगों को कानूनी रूप से भारत का नागरिक माना गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस टीम 1 जनवरी 2018 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 खिताब जीता है?
A. मुंबई 
B. विदर्भ
C. दिल्ली 
D. राजस्थान 
Answer: B 
विस्तार: विदर्भ (Vidarbha) की टीम ने 1 जनवरी 2018 को एक नया इतिहास रचा जब उसने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल में सात बार की चैम्पियन टीम दिल्ली (Delhi) को 9 विकेट से हराकर यह बेहद प्रतिष्ठित क्रिकेट खिताब पहली बार जीता ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के किस पूर्व रॉ प्रमुख को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया?
A. राजीव मिश्र
B. ब्रजेश मिश्र
C. राजिंदर खन्ना
D. देवेन्द्र पटनायक
Answer: C
विस्तार: रॉ के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को डेप्युटी नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर (NSA) बनाया गया है। वह NSA अजित डोभाल का सहयोग देंगे जो खुद रॉ चीफ रह चुके हैं। दोनों ही एक-दूसरे के करीबी माने जाते हैं। 1978 बैच के रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस अधिकारी खन्ना दिसंबर रॉ के चीफ बनाए गए थे....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत में वर्चुअल करेंसी बिटक्वॉयन के बारे में कोनसा कथन सत्य है?
A. बिटक्वॉयन भारत में वैध है
B. बिटक्वॉयन भारत में वैध नहीं है
C. बिटक्वॉयन भारत के अलावा सभी देशों में वैध है
D. उपरोक्त सभी
Answer: B
विस्तार: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में वर्चुअल करेंसी के मुद्दे पर कहा कि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने बिटक्वॉयन को देश में मान्यता नहीं दी है।साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि इस मसले पर एक समिति का गठन किया गया है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment