19, 20 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

19, 20 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com. You can also download our free Mobile app in Hindi or check old Current affairs MCQs month wise from below links:-
19, 20 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
आरबीआई द्वारा जारी हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे अधिक निवेश किस देश से होता है?
A. अमेरिका
B. इंग्लैंड
C. मॉरिशस
D. दक्षिण अफ्रीका
Answer: C
विवरण: रिजर्व बैंक की हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का सबसे बड़ा स्रोत देश मॉरीशस है। इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन का स्थान है। भारत में हुए कुल विदेशी निवेश का 21.8 प्रतिशत हिस्सा मॉरीशस का है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

18 जनवरी 2018 को किसे देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स (NCDEX) का अगला MD और CEO नियुक्त किया गया?
A. मनोज मिश्रा 
B. विजय कुमार वेंकटरमण
C. ममता सुब्रमण्यम 
D. राजेश कुमार 
Answer: B 
विस्तार: विजय कुमार वेंकटरमण (Vijay Kumar Venkataraman) को 18 जनवरी 2018 को देश के प्रमुख एग्री-कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स (NCDEX) का अगला प्रबन्ध निदेशक (Managing Director – MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer – CEO) नियुक्त किया गया....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सीधे तौर पर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला वकील कौन हैं?
A. निर्मला शर्मा 
B. इंदु मल्होत्रा 
C. रंजना सोनी 
D. मानसी जैन 
Answer: B 
विस्तार : कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट इंदू मल्होत्रा को जज अप्वाइंट करने की सिफारिश की है। वह वकील से सीधे जज बनने वाली पहली महिला होंगी। आजादी के बाद वे SC की 7वीं महिला जज बनेंगी। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आर. भानुमती इकलौती महिला जज हैं।  स्वतंत्रता के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला, 1989 में न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी थी।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

चुनाव आयोग ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के कितने विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है?
A. 20
B. 25
C. 30
D. 35
Answer: A
विस्तार : आम आदमी पार्टी (AAP) के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है। राष्ट्रपति ने इलेक्शन कमीशन की सिफारिश को मंजूरी दे दी। सरकार ने रविवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। सदस्यता रद्द किए जाने वाले MLAs में शामिल अलका लांबा ने फैसले पर कहा कि हमारे लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले हैं। बता दें कि इन 20 विधायकों के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के पद) मामले में चुनाव आयोग (EC) ने राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी थी।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK




पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment